Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

नासिक महाराष्ट्र । महिला कर्मचारी ने मंच से मंत्री गिरीश महाजन का किया विरोध, अंबेडकर का नाम न लेने पर नाराज़गी

जनवाद टाइम्स 26 January 2026
नासिक गणतंत्र दिवस समारोह में विवाद: महिला कर्मचारी ने मंच से मंत्री गिरीश महाजन का किया विरोध, अंबेडकर का नाम न लेने पर नाराज़गी
Share News
       

नासिक (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के नासिक स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य सरकारी गणतंत्र दिवस समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब वन विभाग की महिला कर्मचारी माधुरी जाधव ने मंच से भाषण दे रहे ग्राम विकास मंत्री एवं नासिक के गार्डियन मिनिस्टर गिरीश महाजन का खुले तौर पर विरोध कर दिया।

नासिक गणतंत्र दिवस समारोह में विवाद: महिला कर्मचारी ने मंच से मंत्री गिरीश महाजन का किया विरोध, अंबेडकर का नाम न लेने पर नाराज़गी

आरोप है कि मंत्री गिरीश महाजन ने अपने गणतंत्र दिवस संबोधन के दौरान संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम नहीं लिया। इससे आहत होकर समारोह में उपस्थित वन विभाग की महिला कर्मचारी माधुरी जाधव ने मौके पर ही नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

नासिक गणतंत्र दिवस समारोह में विवाद: महिला कर्मचारी ने मंच से मंत्री गिरीश महाजन का किया विरोध, अंबेडकर का नाम न लेने पर नाराज़गी

विवाद के बाद मीडिया से बातचीत में माधुरी जाधव ने कहा कि गार्डियन मिनिस्टर ने अपने पूरे भाषण में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम तक नहीं लिया, जबकि उन्होंने ही देश को संविधान दिया और लोकतंत्र की नींव रखी। उनका नाम न लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है।

माधुरी जाधव ने दो टूक कहा, “मुझे सस्पेंड किया जा सकता है, लेकिन मैं माफी नहीं मांगूंगी। यह मेरा आत्मसम्मान और संविधान के प्रति सम्मान का सवाल है।”

घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की समीक्षा की जा रही है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News : बी.एम. पब्लिक स्कूल में तुलसी ने बसंतोत्सव संग जनजागरूकता कार्यक्रम हर्षोल्लास से आयोजित किया।
Next: Agra News: संस्कार भारती आगरा ने गणतंत्र दिवस पर किया भारत माता पूजन समारोह का भव्य आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.