Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संस्कार भारती आगरा ने गणतंत्र दिवस पर किया भारत माता पूजन समारोह का भव्य आयोजन

जनवाद टाइम्स 26 January 2026
IMG-20260126-WA0946(1)
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा।
संस्कार भारती आगरा महानगर एवं ब्रज प्रान्त के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीराम पार्क, जयपुर हाउस में भारत माता पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

IMG 20260126 WA09461

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रशान्त गुप्ता, प्राचार्य एस.एन. मेडिकल कॉलेज, समाजसेवी प्रवीण बंसल, अखिल भारतीय अधिकारी बांकेलाल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ प्रशान्त गुप्ता ने कहा कि भारत की वैश्विक पहचान उसकी सांस्कृतिक विशिष्टता से है और हिंदुत्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भारत माता का पूजन हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

IMG 20260126 WA0941

मुख्य वक्ता विजय कुमार ने कहा कि भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी आस्था और लोकतांत्रिक परंपराओं की जड़ है, जो सदियों पुरानी हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रवीण बंसल ने संस्कार भारती को जयपुर हाउस क्षेत्र में गीत-संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए सराहा।
कार्यक्रम में कलाकार निशिराज, विजय लक्ष्मी शर्मा तथा होली लाइट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कला साधिका समिति की बहनों ने सरस्वती वंदना, ध्येय गीत एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

 

IMG 20260126 WA09461 1

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक श्याम तिवारी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, कलाकार, शिक्षाविद एवं संस्कार भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: नासिक महाराष्ट्र । महिला कर्मचारी ने मंच से मंत्री गिरीश महाजन का किया विरोध, अंबेडकर का नाम न लेने पर नाराज़गी
Next: Agra News :नरायच जमुना किनारा पर संत कबीर आश्रम सोसाइटी ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.