Agra news : मिशन शक्ति के तहत आगरा वनस्थली विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक ‘नारी शक्ति’

Share News

आगरा मिशन  शक्ति 05 के तहत आज थाना एत्मादपुर के सब्जी मंडी चौराहा पर आगरा वनस्थली विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक ‘नारी शक्ति’ प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का सशक्त संदेश दिया।

IMG 20251031 WA04531

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर क्राइम जय प्रकाश तिवारी, एस.आई. विक्रम सिंह, एस.आई. सोनी सिंह (मिशन शक्ति प्रभारी), एस.आई. दीपिका सिरोही, महिला हेड कॉन्स्टेबल गीता तथा महिला कॉन्स्टेबल प्रीति, साधना, पारुल और पिंकी उपस्थित रहीं।

विद्यालय की ओर से चेयरमैन वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन डॉ. रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, और प्रिंसिपल निर्मल चौहान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।

Trending News