मेरठ न्यूज: जल्द मिलेगी जनता को राहत।

IMG-20211213-WA0034
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

कब दूर होगी सड़को की खराब हालत। कब मिलेगा जनता को सुकून। क्या आश्वासन पर ही चलती रहेगी जनता टूटी फूटी सड़को पर। कब तक जान हथेली पर रखकर जनता करेगी इन सड़को पर सफर। कब तक अपने परिवार के लोगो का दुख सहन करेगी जनता इन खराब सड़को के कारण। सरकार की तरफ से बहुत बार कहा गया कि बहुत जल्दी ही हम राज्य की सड़को को गड्ढा मुक्त कर देगे। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा मेरठ बागपत मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। जगह जगह छोटी पुलियाओं को चौड़ा करने का काम बहुत तेजी के साथ चल रहा है। मेरठ से बागपत का सफर लगभग 3 घंटे में पूरा होता था। लेकिन अब सड़क के चौड़ा हो जाने की वजह से यह समय अब लगभग 01 घंटे 30 मिनट का हो जायेगा लगभग। हरियाणा से यूपी और वहा से यूपी में आने वाली सवारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि सड़क के बन जाने के कारण बसों का संचालन भी बहुत अच्छे हो सकेगा। अपने व्यक्तिगत वाहन वाले भी सुकून के साथ सफर आसानी से तय कर सकेगे।

You may have missed