Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ
मेरठ न्यूज: दो वाहनों में हुई जोरदार भिडंत।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले के छोटा हसनपुर कदीम ग्राम गढ़ रोड पर आज दो वाहनों की जोरदार भिडंत हो गई। धमाका इतना जोर के था की आस पास के लोग एक दम से दर गए की क्या हुआ। आज मेरठ गढ़ बस स्टैंड से रोडवेज बस मेरठ से बरेली के चली। बस सवारियों से भरी हुई थी। जैसे ही बस ग्राम हसनपुर कदीम के पास पहुंची तो सामने से आ रहा राशन से भरा ट्रक जिसकी रोडवेज बस से भिडंत हो गई। ग्रामवासियों ने घायल लोगो को बस के अंदर से निकालने में मदद की। काफी सवारियों को बहुत चोट भी आई है। सवारियों को भी चोट आई है। पर ड्राइवर के पैरो में चोट बहुत ज्यादा आई है। ड्राइवर को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। हसनपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने घायल लोगो को हॉस्पिटल भिजवाया। जहा उनका इलाज चल रहा है।