Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना फलावदा पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 August 2021
मेरठ न्यूज: थाना फलावदा पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 29 जुलाई को थाना फलावदा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 107/2021 धारा 302 से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाछिंत अभियुक्त मोनू उर्फ विशान्त चौधरी पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम झिझांडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फलावदा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 01 अगस्त को मुकदमा में वाछिंत घटना के आरोपी मोनू उर्फ विशान्त चौधरी उपरोक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त मोनू उर्फ विशान्त चौधरी के द्वारा गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक तंमचा 315 बोर निशानदेही पर अपने घेर के पीछे चरी के खेत से बरामद कराया गया है। जिसके सम्बन्ध में 01 अगस्त को थाना फलावदा पर मुकदमा अपराध संख्या 108/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम मोनू उर्फ विशान्त चौधरी पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम झिझांड़पुर थाना फलावदा जनपद मेरठ के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम न्यायिक विधिक कार्यवाही हेतु समक्ष माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। घटना का संक्षिप्त विवरण 28/29 जुलाई को ग्राम झिझांडपुर हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग 107/2021 धारा 302 की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त मोनू उर्फ विशान्त चौधरी उपरोक्त ने गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ के दौरान बताया कि मोनू उर्फ विशान्त के पिता योगेन्द्र की पहली शादी ग्राम वाजिदपुर थाना खतौली मुजफ्फरनगर से मोनू की माता दयावती से हुई थी ।

 

मेरठ न्यूज: थाना फलावदा पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारदयावती के मोनू सहित 04 संतान है सबसे बड़ी बहन सोविका उर्फ रीना है जो शादीशुदा है उससे छोटा आरोपी मोनू उर्फ विशान्त है तथा मोनू से छोटा राजीव कुमार है जो शादीशुदा है मर्चेन्ट नेवी में कार्य करता है सबसे छोटा निशान्त है जो खेती बाड़ी का कार्य करता है । मोनू उपरोक्त की माता दयावती का देहान्त मोनू के बचपन में ही हो गया था । इसके बाद हमारे पिता योगेन्द्र ने ग्राम बटावली बहसूमा मेरठ से परमिला से दूसरी शादी कर ली थी । सौतेली माँ परमिला का भाई संजय पुत्र राजेन्द्र अधिकतर मोनू उपरोक्त के घर पर ही रहता था । जो अपराधी प्रवृति का व्यक्ति था उसके पास अपराधी किस्म के लोगों का आना जाना रहता था । मृतक संजय के विरुद्ध थाना बहसूमा व मीरापुर में आपराधिक मुकदमें पंजीकृत थे। संजय से मोनू के परिवार वाले डरते थे इसलिये कुछ नही कह पाते थे मोनू की सौतेली माँ, अपने भाई संजय के पक्ष में रहती थी । संजय मामा मोनू के पारिवारिक मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप करता था तथा मोनू पारिवारिक निर्णय खुद लेने लगा था । मोनू उसका सबसे ज्यादा विरोध करता था । संजय मुझे मार देना चाहता था उसने व मोनू की सौतेली माँ परमिला ने तांत्रिक से मिलकर मोनू पर तांत्रिक क्रिया करायी हुई थी मोनू के सीने में दर्द रहता है मोनू ने अपने आप को अच्छे से अच्छे डाक्टरों को दिखाया किन्तु कोई लाभ नही मिला तब मोनू एक बाबा से मिला उसने मोनू को बताया कि तुम पर किसी ने तात्रिंक क्रिया की हुई है । इसलिए मोनू को कोई दवाई आराम नही करती । एक दिन मोनू ने बीयर पी ली थी । संजय ने मोनू की डन्डे से बहुत पीटाई की थी । मोनू के लगने लगा था कि संजय (मोनू का मामा) एक ना एक दिन उसे जान से मार देगा । इसी वजह से मोनू अपने घर से अलग घेर में खुद खाना बनाकर खाता था क्योकिं मोनू को लगने लगा था कि संजय मामा उसे खाने में कुछ देकर भी मार सकता है । इसी वजह से मोनू ने मामा संजय को मारने की ठान ली थी । संजय मामा अपने पास तंमचा रखता था एक दिन मौका देखकर संजय मामा का तंमचा चुराकर अपने पास रख लिया था और संजय को मारने की फिराक में लग गया था। संजय पहले छत पर सोता था। जहाँ मोनू, संजय मामा को नही मार सकता था। 28/29 जुलाई की रात्रि में बारिश का मौसम होने के कारण संजय मामा छत पर न सोकर बरामदे में लेटा था । मोनू ने देखा आज मौका बहुत अच्छा है कोई देखने वाला नही है । मोनू ने चुराये हुए संजय मामा के तंमचे से उसके सिर में गोली मार दी थी । संजय मामा की मौके पर ही मौत हो गयी थी । मोनू तत्काल मौके से भाग गया था । मोनू वर्ष 2019 में अलखान शिपिंग कम्पनी दुबई में कार्य करता था । अब मोनू को वहां वापस जाना था इसलिए मोनू ने सोचा कि यही सही समय है । अभियुक्त से तंमचे के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि जिस तंमचे से मोनू ने संजय मामा को मारा है वह तंमचा मैने घेर के पीछे चरी के खेत में छुपा दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता मोनू उर्फ विशान्त चौधरी पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम झिझांडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ। बरामदगी का विवरण घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक देशी तंमचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: कोरोना के चलते मार्केट व कालोनी पड़ी सुनसान
Next: मेरठ न्यूज : ग्लोबल कोविड़ वॉरियर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवार्ड के द्वारा रियल हीरोज को किया जाएगा सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.