मेरठ न्यूज: सम्मान समारोह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन

संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में चौधरी चरण सिंह पार्क में गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के द्वारा सम्मान समारोह व सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। जिसमे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आदि सदस्य उपस्थित रहे।
माननीय सुशील वर्मा जी ने लोगों से कहा कि गुरु गौरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रसर है। समिति का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, गरीब माता-पिता की सेवा, गाय की सेवा, गरीब बहन भाईयो के विवाह व बेरोजगार युवाओं व समाज हित के जो भी कार्य है। उनके लिए निरन्तर प्रयास करती रहेगी। अध्यक्ष जी ने कहा कि कोरोना काल में जिन मुसीबतों का सामना मध्य वर्गीय परिवारों ने किया है। उससे वह भलीभांति परिचत है। जैसे कि बच्चों की फीस या बिजली बिल, दुकान, मकान का किराया देने में लोग असमर्थ रहे है। और इस कोरोना काल में व्यापारियों का उत्पीड़न और स्वर्ण समाज की अनदेखी सरकार ने की है, परंतु आज तक सरकार ने इन विषयों पर एक भी शब्द नहीं कहा।
गुरु गोरखनाथ कामधेनु सेवा समिति इसकी घोर निन्दा करती है। गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति इसकी घोर निन्दा करती है। सरकार ने जो गौ माता की सेवा का बीड़ा उठा रखा है। वो भी निराधार है। शहर में गौ शाला होने पर भी गाय माता कूड़ा करकट खाते हुए व ठंड से पीड़ित घूम रही है। यह जिम्मेदारी किसकी है। अगर यही सिलसिला चलता रहा तो गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ना ही किसी आंदोलन से पीछे हटेगी और ना ही धरना प्रदर्शन से पीछे हटेगी। अध्यक्ष जी ने कहा की मेरठ शहर में ना ही गोरखनाथ जी का मंदिर है। और ना ही कोई अच्छी गौ शाला है। सरकार से आग्रह करते है की शहर में सरकारी जमीन पर गुरु गोरखनाथ जी का मंदिर और गौ शाला बनवाने की कृपा करें।