Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

मेरठ न्यूज: मौत को निमंत्रण देता नाले का मेन होल

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में कुछ जगहों पर अनदेखी के चलते शहर के कई छोटी छोटी पुलियाओं की स्थिति बहुत ही खराब हुई पडी है। नालों की किनारों से दीवारे एक तो बहुत कम उचाई की बनी हुई है। दूसरा जो दीवार बनी हुई है वो भी पूरी तरह से सही नही है। दूसरा नाले में गिरने का भय बना हुआ है। इसलिए इस बात का ध्यान रखते हुए। सिटी रेलवे स्टेशन के फाटक के नीचे नाला बना कर मेन होल को खुला छोड़ दिया गया है।

भयंकर बारिश में नालों में पानी बहुत फुल भरकर चलता है। नाले की दीवार की स्थिति को जानने के बाद अब तक यहाँ दिवार के कार्य पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कयोंकि रात के समय में जनहानि हो सकती हैं। रात के समय में यहां से जो लोग ट्रेन के माध्यम से आते है। रात के उजाला ना होने के कारण दुर्घटना की आशंका अधिक होती है। यह इतना गहरा नाला है कि अगर कोई गिर भी जाऐ तो जान जाने का भी खतरा बन जाता हैं।

दूसरा नाले में इतनी गंदगी भरी है। अगर कोई नाले में गिर गया तो उसका पता भी नहीं चलेगा। और वह उसी गंदगी में डूब कर मर सकता है। रात्रि के समय लोग अपने परिवार व छोटे छोटे बच्चो के साथ दूर दराज से ट्रेन के द्वारा अपने घर आते हैं। अंधेरा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स