Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: घरों के आसपास सड़को पर लगा गोबर व कूड़े का ढेर।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में अनगिनत जगहों पर आम जनता कूड़े व गोबर के ढेर पर जिंदगी जी रही है। आज जिस तरह कोविड़ व ओमिक्रॉन को लेकर आम जनता में काफी दुविधा बनी हुई है। की कैसे करें। कैसे अपना बचाव करे। कोई जिए या मरे नगर निगम अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। एक तरफ तो देश में डेंगू जैसी बीमारी फैल रही है।

लोग रोज डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। वही दूसरी और सरकार और प्रशासन की तरफ से साफ सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। और जनता से अपील की जा रही है। की अपने आस पास विशेष ध्यान रखें। नगर निगम को भी साफ सफाई के लिए सब सुविधा दी जा रही है। लेकिन विभाग अपने एसी वाले ऑफिस में बैठा है। विभाग को जिंदगी और मौत का खेल दिखाई नहीं दे रहा है। इस गंदगी से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इंसान कैसे जिए। इस गंदगी के ऊपर बैठने वाले मच्छर यहां रोज बिकने वाली खाने पीने की चीजों पर बैठते है। और वही दूषित समान घरों में जाता है। जिसका सेवन करने से लोग बीमार हो सकते हैं। बरसात में यहां पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं हो पाती है। क्योंकि विभाग की तरफ से कोई भी काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स