Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Technology
  • Health
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मेरठ न्यूज: सरेराह फायरिंग कर माहौल में दहशत उत्पन्न करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: सरेराह फायरिंग कर माहौल में दहशत उत्पन्न करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
मेरठ न्यूज: सरेराह फायरिंग कर माहौल में दहशत उत्पन्न करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार

मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना नौचन्दी के कुशल मार्गदर्शन में 7/8 अप्रैल की मध्यरात्रि में हापुड़ रोड़ पर स्थित नम्बरदार के पैट्रोल पम्प, निकट धर्मकाँटा घटना स्थल अचानक गोलियों के तड़तड़ाहट ने रात्रि की नीरवता भंग कर दी ।

मेरठ न्यूज: सरेराह फायरिंग कर माहौल में दहशत उत्पन्न करने वाले चार अभियुक्तगण गिरफ्तार

सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय नौचन्दी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये फायरिंग कर भाग रहे 04 अभियुक्तगण को मौका-ए- वारदात से गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ के क्रम में तथ्य, सत्य इस प्रकार उद्घाटित हुआ कि मेरठ शहर के दो नामवर बदमाश सारिक तथा सलमान जो वर्तमान में विभिन्न मामलों में जिला कारागार में निरुद्ध है, पूर्व के मुकदमेबाजी की रंजिश की वजह से इन दोनों बदमाशो क्रमशः सारिक और सलमान पक्ष के समर्थको मे जबरदस्त दुश्मनी/चल रही है । इसी रंजीश/दुश्मनी के क्रम में सलमान पक्ष का आजमगाजी पुत्र मुन्ना गाजी निवासी मोहल्ला इस्माइलनगर थाना कोतवाली जनपद मेरठ मध्यरात्रि के आस-पास आर0टी0ओ0 आफिस के निकट स्थित ग्रीन मिल्लत मण्डप मे एक शादी समारोह में शिरकत करने आया था ।

वहाँ पर ग्रीन मिल्लत मण्डप के बाहर साकिर पक्ष के फरदिल पुत्र सारिक , रहमान पुत्र सारिक ,रज्जाक पुत्र सारिक ,तथा शफीक व सगीर पुत्र शफ्फो पहलवान उर्फ शफीक अहमद द्वारा सलमान पक्ष के आजम गाजी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा आजम गाजी को पीटकर फरदिल, रहमान, रज्जाक, सगीर इत्यादि मौके से भाग गये । इसी प्रतिशोध की ज्वाला में अपमान के बदला लेने के लिये सलमान पक्ष के आजम गाजी द्वारा फोन करके अपने पक्ष के शहवाज, मोहम्मद शाहिद, शावेज, असलम पहलवान, आमिश, इत्यादि बदमाशो को दोपहिया वाहनो से नाजायज असलहो के बुलाकर हापुड़ रोड़ पर स्थित नम्बरदार के पैट्रोल पम्प, निकट धर्मकाँटा ,सारिक के फरदिल, रहमान, रज्जाक, सगीर इत्यादि के मकानों पर चढ़ाई कर दी तथा मुख्य रोड़ पर कम-से-कम 20-25 राउण्ड फायर किये तथा सारिक के फरदिल, रहमान, रज्जाक, सगीर इत्यादि लोगो द्वारा भी जबाब में अवैध असलहो से मौका-ए-वारदात पर फायरिंग की गई लेकिन स्थानीय पुलिस के समय से पहुंचने के कारण अनहोनि घटित होने के बच गयी। तथा मौके-ए-वारदात से चार अभियुक्तगण को नाजायज असलहो के तथा करातूसो के गिऱफ्तार कर लिया । मौके से 32 वोर की पिस्टल की मैगजीन कन्ट्री मेड तथा खोखा कारतूस भी बरामद किये गए। तथा घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की जुपिटर स्कूटी भी बरामद की गई ।

इस सम्बन्ध में नौचंदी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 146/21 धारा 147/148/149/307/336/332/353/186/152/427/120 बी भादवि तथा 7 सी0एल0ए0 अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी अभियुक्त गण आजम गाजी पुत्र मुन्ना गाजी निवासी मौहल्ला इस्माइलनगर थाना कोतवालीनगर जनपद मेरठ और शाहवाज अंसारी पुत्र स्वर्गीय फैय्याज अंसारी निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर 05 थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ। और मोहम्मद शाहिद गाजी पुत्र स्वर्गीय गुन्दू गाजी निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद लौहारपुरा थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ। और शावेज पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी निवासी मौहल्ला इमलियान थाना सिविल लाईन जनपद मेरठ।

फरार अभियुक्तगण

फरदिल पुत्र सारिक।
रहमान पुत्र सारिक।
रज्जाक पुत्र सारिक।
सगीर उर्फ समीर पुत्र शफ्फो पहलवान उर्फ शफीक अहमद।
वामिक उर्फ बिल्ली पुत्र शफ्फो पहलवान उर्फ शफीक अहमद।
समस्त निवासीगण सैक्टर 12 शास्त्रीनगर नम्बरदार पैट्रोल पम्प नियर धर्मकाँटा थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।
असलम पहलवान पुत्र हाजी शिराज निवासी बनीसराय थाना कोतवाली जनपद मेरठ।
आमिश पुत्र अज्ञात निवासी चमारदरवाजा थाना कोतवाली जनपद मेरठ। एवं लगभग 150 व्यक्ति अज्ञात। बरामदगी का विवरणः- दो तमन्चा 315 बोर कन्ट्री मेड, 05 खोखा कारतूस तथा 05 जिन्दा कारतूस 315 वोर, एक मैगजीन 32 वोर तथा दो खोखा कारतूस 32 वोर पिस्टल और घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी जूपिटर नंबर UP 15 CJ 4759
गिरफ्तार करने वाली टीमः
एसएचओ श्री प्रेमचन्द्र शर्मा, रणधीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह श्योरण, मनोज बालियान, सतीश कुमार।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: एसेम्बली बम कांड दिवस पर एआइएसएफ वैशाली ने सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा
Next: Agra News: निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने प्रत्याशी ने बाह ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी के दिये संकेत

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d