मेरठ न्यूज: अमृत महोत्सव के चलते चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

IMG_20220811_165335
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट क्षेत्र के अंतर्गत श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के चलते श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज व आराध्या एक अहसास फाउंडेशन व जनवाद टाइम्स न्यूज चैनल के द्वारा
बच्चो को चित्रकला के प्रति जागरूक करने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG 20220811 165321

इस प्रतियोगिताओं में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और बच्चो ने देश प्रेम को लेकर विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए। जो की देखने में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। इसके साथ अध्यापिकाओं द्वारा बच्चो को इसकी विशेषताओं के विषय में भी बताया गया। ताकि आगे चल कर यह उनके काम आ सके। बच्चो ने इस प्रतियोगिता में वीर सैनिकों, पर्यावरण व भारत माता के चित्रों का निर्माण किया, जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे थे। इस कार्यक्रम के कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मनमोहनी मैम, फाउंडेशन के अध्यक्ष, चैनल के सदस्य व अन्य अध्यापिका भी उपस्थित रही।

IMG 20220811 165335 1

सभी अध्यापिकाओं ने बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और साथ ही प्रिंसिपल डॉ मनमोहनी मैम ने बच्चो का मनोबल बढ़ाने हेतु विशेष रूप से बात की ओर बच्चो को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ विशेष बाते समझाई। और उनको आशीर्वाद देते हुए। मार्गदर्शन किया।

भारत माता का चित्र बनाकर देश प्रेम प्रकट किया

श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट मेरठ व आराध्या एक अहसास फाउंडेशन मेरठ व जनवाद टाइम्स न्यूज चैनल ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के चलते आज भारत माता का चित्र बनाकर देश प्रेम प्रकट किया। बच्चो ने बहुत सुंदरता के साथ बहुत प्यार से भारत माता का चित्र बनाया। चित्र को राष्ट्रीय ध्वज व फूलो से सजाया।

उसके बाद छोटे छोटे व बड़े बच्चो ने एक साथ मिलकर भारत माता के चित्र ले चारो तरफ खड़े होकर भारत माता की सुरक्षा का प्रण लिया। राष्ट्रगान व वंदेमातरम् के साथ भारत माता को सलामी दी , जो फौजी भाई देश की सुरक्षा में शहीद हुए है उनको याद करते हुए एक मिनट का मोन धारण किया। ओर सब ने एक साथ मिलकर वचन लिया की देश प्रेम व देश की सुरक्षा के लिए हम हर समय तैयार है।

IMG 20220811 WA0002

उसके बाद एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चो ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च निकाला। ओर जनता को देश प्रेम हेतु जाग्रत किया। देश की सुरक्षा व देश प्रेम को लेकर उनके दिल में एक अहसास जगाया।

इस कार्य को पूर्ण रूप से सफल बनाने में कॉलेज की छात्राओं, अध्यापिकाओं व चैनल पूर्ण सहयोग किया।

Trending News