Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: कंबल वितरित किए गए।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए वस्त्र व कंबल वितरित किए गए। देश में आज भी कितने गरीब लोग सड़को के किनारे बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गरीबी इस कदर है की इनके बच्चो को सड़क पर भीख मांगनी पड़ रही है। और यह लोग भी बड़ी मुश्किल से मेहनत मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं। लेकिन रोज इनको काम भी नहीं मिलता है। इस वजह से यह लोग अपने परिवार को सही पाल भी नहीं पाते है। और नही अपने बच्चो को शिक्षा दे पाते हैं। सर्दी गर्मी बरसात इनके सिर के ऊपर से ऐसे ही गुजर जाती है। गर्मी में धूप से तपते है। सर्दी के मौसम में ठंड से शिकुड़ते है। और बरसात के मौसम में छत से टपकते पानी से पीड़ित होते हैं। क्योंकि इनके पास घर बनाने के पैसे नहीं होते हैं। पहनने के लिए कपड़े नही होते हैं। इसलिए यह लोग ऐसे ही अपना जीवन व्यतीत करते रहते हैं। ऐसे में इनके मदद करने के लिए और इनका दर्द कम करने के लिए फीट फाउंडेशन ने अपना हाथ इनकी ओर बढ़ाया। और इन गरीब लोगो को पहनने के लिए कपड़े ओर सर्दी से बचाव के लिए कंबल आदि चीजे उपलब्ध कराई। जिससे की यह लोग अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। संस्था के फाउंडर ईशान चावला जी खुद जाकर बुजुर्गो व गरीबों की सेवा कर रहे है। उनको खुद से कपड़े पहना रहे हैं। आज भी गरीब लोगो को इनके द्वारा सर्दियों के वस्त्र व कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर ईशान चावला, मेघना, यश, चिराग व संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे हैं।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स