मेरठ न्यूज: पश्चिमी मीडिया हाउस में भाजपा ने प्रेस वार्ता की

संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ महानगर पश्चिम मीडिया हाउस में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के द्वारा वहा उपस्थित कार्यकर्ताओं को और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। और उनको अच्छे समाज की तरकी के विषय में बताया। की बहनों माताओं महिलाओं की सुरक्षा हेतु कार्यों का विवरण दिया। बच्चो की शिक्षा के विषय में बताया। और संबोधन के दौरान जनता से अपील करी की यदि आपको कोई भी परेशानी हो। तुरंत उसका समाधान किया जाएगा।
सरधना विधासभा प्रत्याशी ठाकुर संगीत सिंह सोम के मार्गदर्शन में सागर सोम के साथ विधायक जी की पूरी टीम ने राठी नागला, मैडोरा आदि गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनता से अपील करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा की जिस तरह आज तक आपकी मदद की गई है। और क्षेत्र में आप सभी के लिए विकास किया गया। जीत हासिल करने के बाद आगे भी इसी प्रकार विकास होता रहेगा।