Meerut News: Anjali Tomar made a place in the hearts of the public during the campaign.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
भारत देश में इतिहास गवाह है कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। वो महिला उस व्यक्ति की मां, बहन और पत्नी होती है। जो उस व्यक्ति की कामयाबी के लिए जी जान लगा देती है। यह तीनो महिला जब उस इंसान का हाथ पकड़ लेती है तो हर मुश्किल रास्ते से अपने आप दूर होती चली जाती है। इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ जिले के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की पत्नी अंजलि तोमर चुनाव प्रचार के लिए डूंगरावली में पहुंची। वहा की जनता ने उनका तहे दिल से स्वागत किया। वहा की महिलाओं व बहनों ने अंजली तोमर का तिलक कर और माला पहनाकर सम्मानित किया। उसके बाद अंजली तोमर ने पूरे डूंगरावाली का अपने कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क किया। और वहा के लोगों को संबोधित करते हुए। कहा की पार्टी आने वाले समय में आपके लिए क्या क्या कार्य करने वाली है। उन कार्यों का वर्णन किया। और वहा की जनता से हाथ जोड़ कर सोमेंद्र तोमर को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।