संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में दिनाँक 18 जनवरी को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिग की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आपके थाने से इनामी अपराधी इस्माईल पुत्र अब्दुल गनी निवासी सिसईया थाना हरदी जिला बहराईच कहीं जाने की फिराक में भटीपुरा चौराहा पर खडा है। जिसके पास अवैध असलाह भी है। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा समय करीब 00.50 बजे इस्माईल पुत्र अब्दुल गनी निवासी सिसईया थाना हरदी जिला बहराईच को भटीपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त इसमाईल अपना नाम बदलकर नूर आलम पुत्र नत्था निवासी चौशा थाना रेऊसा जनपद सीतापुर में रहता था। जो आज अपने किसी साथी से मिलने आया था । अभियुक्त इस्माईल थाना पर मु0अ0सं0 250/06 धारा 302/201/396 भादवि में वांछित चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा 25000/- इनाम घोषित था । अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त वर्ष 2006 (करीब 14 वर्ष से फरार) के मुकदमे मे वांछित था, जिस पर वर्ष 2011 ( करीब 10 वर्ष पूर्व) से पुरस्कार घोषित था।