Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सैनिकों की शहादत: मायावती जी ने कहा- नाजुक समय पर पूरा देश एक जुट

जनवाद टाइम्स 17 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200617_145228

 

मनोज कुमार राजौरिया । बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख सुश्री मायावती ने LAC पर शहीद हुए जवानों पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दुःखद व झकझोरने वाली है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्याधिक सतर्क व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है।

IMG 20200617 145228

★ देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश का एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी। अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है। अब सरकार को जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है।

★ भारत और चीन के बीच तनाव गहराता जा रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि LAC पर सोमवार को दोनों देशों के सैनिक के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए है। जबकि 43 चीनी सैनिक भी जख्मी हुए है। आपको बता दें कि सोमवार गलवान वैली पर दोनोम देशों के सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। मंगलवार दोपहर को एक सेना के अधिकारी और दो जवान के शहीद होने की खबर सामने आई थी।एडीए रिपोर्ट की माने तो LAC पर चीनी हेलीकॉप्टर भी देखे गए है।

★ झड़प की खबर आने के बाद बैठकों का दौर जारी है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक खत्म हो गयी है। इसके पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस पूरी घटना पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है। सेना ने कहा कि 15 जून की रात को गलवान घाटी इलाके में हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 20 सैनिक शहीद हुए हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: पीएम जी देश के सामने आइए, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है: प्रियंका वाड्रा
Next: Etawah News : इटावा के जसवंतनगर ब्लॉक में नवनिर्मित पार्क का हुआ उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260327_112013
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बशीर-उल-रॉकी बने मीडिया कोऑर्डिनेटर

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260317-WA0002(1)
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agta News : मानव जीवन के मूल आधारस्तंभ: शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता — डॉ प्रमोद कुमार

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बशीर-उल-रॉकी बने मीडिया कोऑर्डिनेटर
  • Agta News : मानव जीवन के मूल आधारस्तंभ: शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता — डॉ प्रमोद कुमार
  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d