Agra News :आगरा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बशीर-उल-रॉकी बने मीडिया कोऑर्डिनेटर

IMG_20260327_112013
Share News

आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद Imran Pratapgarhi की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) में बशीर-उल-रॉकी को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

IMG 20260327 112037

इस संबंध में आधिकारिक पत्र नेशनल कोऑर्डिनेटर (मीडिया) सैयद अदनान अशरफ द्वारा जारी किया गया। पत्र में बताया गया कि संगठन में सक्रिय भूमिका और लगातार मेहनत को देखते हुए बशीर-उल-रॉकी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नेशनल कोऑर्डिनेटर सैयद अदनान अशरफ ने अपने बयान में कहा कि बशीर-उल-रॉकी एक सक्रिय, मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उनकी इसी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बशीर-उल-रॉकी अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

IMG 20260327 112057

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, राम टंडन, अमित सिंह, बाल योगी, अनुज शर्मा, अपूर्व शर्मा, अजहर वारसी और आदिल कुरेशी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बशीर-उल-रॉकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखने को मिला और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Trending News