Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
जसवंतनगर इटावा में महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती रही।

शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। रथ पर तन्मय जैन विराजमान रहे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र के रूप में नीरज जैन (फड्डू) एवं अन्य इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जैन, हिमांशु जैन और राजेश जैन शामिल रहे।

जसवंतनगर इटावा में महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा

आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन एवं मानस जैन सवार रहे। वहीं रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन उपस्थित रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह द्वारा किया गया, जबकि प्रथम आरती प्रांशु जैन पारस ने की।

नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की। महिलाओं एवं युवतियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं सेवा भावी संगठनों द्वारा जगह-जगह पानी व शरबत का वितरण किया गया। मुख्य बाजार में श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे एवं घोड़ा बग्गी के साथ निकली यह शोभायात्रा लुधुपुरा होते हुए पुनः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां भगवान का दिव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में जैन समाज एवं बाहर से आए साधर्मियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांत आज भी मानव समाज को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।

इस अवसर पर धरवार एवं सैमरा जैन समाज के लोगों सहित महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संरक्षक राजेश जैन, तन्मय जैन, नलिन जैन, अनुपम जैन के नेतृत्व में टीम के सदस्य—एकांश जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, रोहित जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, विनीत जैन, सोनू चेतन जैन, पंकज जैन सोनू, दीपक जैन मोनू, सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन फड्डू, प्रयांश जैन, उपेंद्र जैन, नितिन जैन सिंटू आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

 

राशिफल

News Archive

जसवंतनगर इटावा में महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा
  • Etawah

इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
20260331_202254
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
केसीआई विद्यालय राजापाकर रिपोर्ट कार्ड वितरण 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
IMG-20260331-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 31 March 2026

Latest News

  • इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब
  • Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
  • Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू
  • Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा(माले) का 13वां पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन सम्पन्न, अरुण प्रसाद फिर बने जिला सचिव
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.