Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू

राजापाकर के केसीआई विद्यालय में छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए, जबकि नया शैक्षणिक सत्र 3 अप्रैल से शुरू होने की घोषणा की गई।
जनवाद टाइम्स 31 March 2026
केसीआई विद्यालय राजापाकर रिपोर्ट कार्ड वितरण 2026
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
31 मार्च 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित केसीआई विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावकों और विद्यार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

केसीआई विद्यालय राजापाकर रिपोर्ट कार्ड वितरण 2026

विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित भी किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।

विद्यालय की सचिव चंदा देवी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने छात्रों से अपने परिणाम से सीख लेते हुए भविष्य में और बेहतर करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

वहीं विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि नया शैक्षणिक सत्र 3 अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने छात्रों को समय की पाबंदी और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों – दीपक कुमार राय, राम मनोहर राय, मोहम्मद साकिब, धर्मेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी और रिंकू कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार
Next: Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.