Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

महावीर इंटरनेशनल कैरम बोर्ड चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया जौहर

जनवाद टाइम्स इटावा 14 October 2018
3
Share News
       

महावीर इंटरनेशनल कैरम बोर्ड चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया जौहर

महावीर इंटरनेशनल गुरुग्राम संस्था द्वारा संचालित छः स्कूलों के बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढाने के लिए कैरम बोर्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई। सेक्टर-12 प्रेमनगर के शिव मंदिर स्थित स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप के फाईनल राउंड में 32 बच्चें पहुंचे। इस चैंपियनशिप में छः शाखाओं (सेक्टर-17ए, सेक्टर-12 स्थित प्रेम नगर, मनोहर नगर पटौदी चैक और कमला नेहरू पार्क स्थित सेवा सदन) के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया।

महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा गरीब  बच्चों  को निस्वार्थ और निशुल्क शिक्षा दी जा रही है, वह अपने आप में समाज के लिए बडा उदाहरण है। ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर समाज की मुख्यधारा में संस्था लेकर आ रही है, यह पुण्य का कार्य है। ये ऐसे बच्चे हैं जिनके पास संसाधन नहीं हैं। सिर्फ शिक्षा ही नहीं अन्य कई गतिविधियों में भी बच्चों को यहां निपुण किया जाता है।

कैरम बोर्ड चैंपियनशिप में चार से पांच कक्षा वर्ग में लडकों में पहला पुरस्कार सागर व पवन ने जीता। दूसरा पुरस्कार सूरज तथा अमित ने हासिल किया। लडकियों में पहला पुरस्कार मुस्कान और गुंजन ने जीता। दूसरा पुरस्कार तुलसी व सुनीता ने जीता। तीन से चार साल कक्षा वर्ग में पहला पुरस्कार लडकों में आदित्य तथा अजय ने और दूसरा पुरस्कार रोहित व अलीशान ने जीता। लडकियों में पहला पुरस्कार प्रीति व चंदा ने और दूसरा पुरस्कार आरती और भावना ने जीता।

महावीर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभय जैन ने बताया कि संस्था की ओर से वर्तमान में छः स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलांे में करीब 1000 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं।  बच्चों को निशुल्क वर्दी, स्कूल बैग, किताबें, कापियां, स्टेशनरी, जूते, पानी की बोतलें, लंच बाॅक्स और अल्पाहार दिया जाता है। संस्था प्रति छात्र 6000 रुपये वार्षिक खर्च करती है। इसके अलावा संस्था की ओर से 10 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का भी संचालन किया जा रहा है, जिसमें 200 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। गत चार बैचों में करीब 400 महिलाओं को संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र और सिलाई मशीनें भी दी गई हैं। साथ ही 20 अशिक्षित महिलाओं को पढाया जाता है।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष एवं रोटरी क्लब आॅफ गुड़गांव साउथ सिटी के प्रधान एडवोकेट रवींद्र जैन, महासचिव अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष संदीप जैन, उत्सव परियोजना के निदेशक संजय जैन, संस्था के सदस्य एवं गुरूग्राम जिला टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता नवीन गुप्ता मौजूद थे।

इस चैंपियनशिप में अध्यापिकाओं में ज्योति वर्मा, रानी, संगीता, राजमती, रश्मि, तारा व मीनू ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News: दस दिन बाद भी बाजरे की खरीद का भुगतान नहीं हुआ – किसानों में नाराजगी
Next: गांधी जयन्ति पर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260716-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन नैनो-उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किसान महासभा का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को सांप ने डंसा, वन विभाग करेगा कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 16 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार
  • बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां
  • बिहार न्यूज़: यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन नैनो-उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किसान महासभा का प्रदर्शन
  • बिहार न्यूज़: किंग कोबरा रेस्क्यू के दौरान ‘स्नेक लेडी’ जानकी देवी को सांप ने डंसा, वन विभाग करेगा कार्रवाई
  • बिहार न्यूज़: बसरा कृषि कार्यालय में किसान सलाहकार समिति की बैठक, जैविक खेती और किसान योजनाओं पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.