Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जनवाद टाइम्स 3 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Director General of Central Communication Bureau observed the exhibition of Ministry of Information and Broadcasting at Mahakumbha Fair  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक श्री योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ सीबीसी के अपर महानिदेशक श्री अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Director General of Central Communication Bureau observed the exhibition of Ministry of Information and Broadcasting at Mahakumbha Fair  

आकर्षक एवं सूचनाप्रद डिजिटल प्रदर्शनी को देखकर महानिदेशक श्री बावेजा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीक से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है। महानिदेशक ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पहलो से अवगत कराना है। जिससे वह इन नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ ले सके। भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से महाकुंभ में किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया तथा सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Director General of Central Communication Bureau observed the exhibition of Ministry of Information and Broadcasting at Mahakumbha Fair  

महाकुंभ प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी जो 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। यह प्रदर्शनी ‘एकता ही समाज का बल है’ की थीम पर आधारित है, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक कर’, ‘एक देश, एक पावर ग्रिड’, ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। सीबीसी प्रयागराज द्वारा डी.जी. एवं ए.डी.जी. का प्रदर्शनी परिसर में स्वागत किया गया एवं प्रदर्शनी की अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Post navigation

Previous: Lucknow News :बसंत पंचमी पर लखनऊ विश्वविद्यालय में महाकुंभ 2025 कार्यक्रम आयोजित
Next: Mahakumbh Nagar Prayagraj News :योगी सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्था से संत समाज प्रसन्न और कहा मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में महाकुम्भ का हो रहा भव्य आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260408-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। वैशाली राजापाकर में नए सत्र 2026 के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पाठ्यपुस्तक वितरण, बच्चों में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
file_000000003b80720b9c79e9dabaf779f3
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : ग्रेटर आगरा योजना पर उठे सवाल: क्या ₹5142 करोड़ की योजना पूरी करेगी जनता की 10 प्रमुख मांगें?

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • Bihar News। वैशाली राजापाकर में नए सत्र 2026 के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पाठ्यपुस्तक वितरण, बच्चों में खुशी की लहर
  • Agra News : ग्रेटर आगरा योजना पर उठे सवाल: क्या ₹5142 करोड़ की योजना पूरी करेगी जनता की 10 प्रमुख मांगें?
  • Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक
  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.