Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संत समागम में महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला

जनवाद टाइम्स 22 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak highlighted the importance of Maha Kumbh in the saint gathering
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर ।महाकुंभ नगर के सेक्टर 17 में आयोजित अखिल भारतीय संत समागम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को संत समाज को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय देते हुए इसे भारतीय संस्कृति और गौरव का प्रतीक बताया।IMG 20250122 WA0105

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को एक अद्वितीय स्वरूप प्रदान किया है। अर्द्ध कुंभ को कुंभ और कुंभ को महाकुंभ में परिवर्तित करना भारत के सांस्कृतिक धरोहर को विश्वपटल पर स्थापित करने का प्रयास है। आज महाकुंभ न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया की मीडिया का केंद्र बन चुका है। यह आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और अखंड परंपरा का दर्पण है।उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। मां भारती का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है।भारतीय इतिहास की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों और विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमारी सांस्कृतिक विरासत और संत समाज के योगदान ने भारत को हमेशा जोड़े रखा। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना हमें पूरी दुनिया में विशिष्ट बनाती है। हमें इसी भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak highlighted the importance of Maha Kumbh in the saint gathering

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने संत समाज का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला, पवित्र गंगा जल और विशेष पुस्तिका भेंट की। ये सभी उपहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संत समाज के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए भेजे गए थे। उन्होंने संतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज हमारे समाज की नींव है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:पूरे मंत्रिमंडल के साथ आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी
Next: Bihar News ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाना तथा यादगार बनाए रखना बहुत ज़रूरी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.