Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान

जनवाद टाइम्स 16 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Religious leaders and research organizations consider the arrival of more than 50 crore devotees in Mahakumbh as amazing
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर, 16 फरवरी :महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन अस्पताल) के चिकित्सकों ने इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित एक नेपाल निवासी 85 वर्षीय श्रद्धालु की जान बचाने में सफलता पाई। अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. कमलेश सोनकर और उनकी 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों की पूरी टीम की तत्परता और कुशल उपचार के चलते 85 वर्षीय रामधनी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। नेपाल के रहने वाले बुजुर्ग की बेटी ने सीएम योगी और एसआरएन के चिकित्सकों को पिता का जीवन रक्षक बताया है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां महाकुम्भ में बहुत ही उच्च स्तरीय चिकित्सा इंतजाम किए हैं। जिसके तहत यहां तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनके पिता को बचा लिया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान

थ्रॉम्बोलाइसिस प्रक्रिया से इलाज

नेपाल के लुंबिनी निवासी रामधनी महाकुम्भ में मौनी बाबा आश्रम, शांति कुटिया में एक माह से राम नाम जप रहे थे। 14 फरवरी की रात में अचानक उन्हें दाहिने हिस्से में कमजोरी, बोलने में कठिनाई और हल्की बेहोशी महसूस हुई। परिजनों ने तुरंत उन्हें एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां विशेषज्ञों ने जांच के बाद पाया कि उन्हें इस्केमिक स्ट्रोक हुआ है। डॉ. कमलेश सोनकर और उनकी टीम ने तुरंत थ्रॉम्बोलाइसिस प्रक्रिया शुरू कर ब्लॉकेज हटाया, जिससे मरीज की हालत खतरे से बाहर हो गई।

*साफ दिख रहा योगी सरकार की मेडिकल व्यवस्थाओं का असर*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत महाकुम्भ को ध्यान में रखते हुए यहां अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। एसआरएन अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर हाईटेक इमेजिंग तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और तेज आपातकालीन सेवाओं के कारण मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। एसआरएन ट्रॉमा सेंटर के सह-नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि महाकुम्भ को देखते हुए अस्पताल की सुविधाओं में लगातार सुधार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि महाकुम्भ में आए हर श्रद्धालु को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं मिलें।

मरीज की बेटी ने जताया आभार

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान
मरीज की बेटी रीता ने डॉ. कमलेश सोनकर, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. संदीप, डॉ. सुजीत, डॉ. तेज प्रताप और पूरी न्यूरोलॉजी टीम का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के कारण ही उनके पिता को नया जीवन मिल पाया है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में अबतक 5 लाख से अधिक रोगियों की हुई ओपीडी में जांच, 4 लाख की पैथोलॉजी जांच
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से किया संवाद

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.