Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Madhepura News : विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 4 September 2025
WhatsApp Image 2025-09-04 at 6.49.54 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग में आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार एवं एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र प्रताप की गरिमामई उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा उपस्थित मनचासी अनुपस्थित अतिथियों का स्वागत B.Ed की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में बी. एड. के विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी-अपने प्रस्तुतियां दी। जबकि विभाग के शिक्षक डॉ. राम सिंह यादव ने शिक्षक मूल्य एवं आदर्शवाद का व्याख्यान दिया। और आपने विद्यार्थियों को कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया और उन्हें उत्तम चरित्र निर्माण की शिक्षा दी। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में डॉ. वीर बहादुर सिंह जी ने विद्यार्थियों को आदर्शवादी शिक्षक बने की विशेषताएं बतायीं और कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः हम सभी को अपने इस गौरवशाली इतिहास को मर्यादा पूर्वक बनाए रखने और इसको संरक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. माधुरी कुमारी ने विद्यार्थियों को निरंतरता और नियमितता का पाठ पढ़ाया और कहा कि जो व्यक्ति किसी कार्य को नियमित तरीके से करता है और निरंतरता के साथ करता है उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सभी निरंतरता के साथ अध्ययन अध्यापन का कार्य करें जिससे उन्हें आसानी से उनकी मंजिल प्राप्त हो सके।

WhatsApp Image 2025 09 04 at 6.49.55 PM

कार्यक्रम में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के विकास और शुद्ध आचरण विकसित करने पर बल दिया। आपने बताया कि एक उत्तम शिक्षक को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ चरित्रवान होना चाहिए बिना उच्च चरित्र के विद्वान होना भी निरर्थक है अतः समाज के अग्रणी पंक्ति के व्यक्तियों के रूप में स्थापित सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उच्च चरित्र स्थापित करना चाहिए जिससे समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक दिशा प्रदान की जा सके। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक की विशेषताओं एवं महत्व से अवगत कराते हुए बताया की एक शिक्षक एक सूप के समान होता है जो विद्यार्थियों की बुराइयों को निकाल कर बाहर फेंकता है और उनमें नैतिकता रूपी गुण को समाहित करता है। शिक्षक का स्थान भगवान से भी ऊपर है आपने एक श्लोक के द्वारा अपने कथन को चरितार्थ करते हुए कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागु पांय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।।
अतः विद्यार्थियों को शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उनके द्वारा बताए गए आदर्श का पालन करते हुए अपनी शिक्षा दीक्षा आरंभ करनी चाहिए। जिससे भारत की भावी पीढ़ी ऊर्जावान, शिक्षावन, नैतिकतावन एवं चरित्रवान बन सके। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. की छात्रा आरुषि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. चंद्रधारी यादव, डॉ. अंजु प्रभा, डॉ. प्रिंस फिरोज अहमद, रॉबिंस कुमार संतोष कुमार एवं अन्य के साथ-साथ बी. एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Lucknow News: 13000 से अधिक महिलाएं बनेंगी ‘सूक्ष्म उद्यम सखी’, 50-50 महिलाओं को जोड़ेंगी स्वरोजगार से
Next: Bihar News : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्बारा बिहार बंद का असर दिखा।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.