Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News ::मा0 मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को प्रयागराज मण्डल का प्रभार सौंपा

जनवाद टाइम्स 2 August 2022
Lucknow News ::मा0 मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को प्रयागराज मण्डल का प्रभार सौंपा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

लखनऊः 01 अगस्त, 2022
उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंत्री समूह के भ्रमण की उपयोगिता को देखते हुए इसे जारी रखते हुए मंत्री समूहों में आंशिक परिवर्तन किया है। इसके तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह को इस बार प्रयागराज मण्डल का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूची भी दी गई है। वर्तमान में श्री जयवीर सिंह वाराणसी मण्डल के प्रभारी हैं।मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपेक्षा किया है कि पिछले भ्रमण कार्यक्रमों की तरह इस भ्रमण से भी जनता में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा एवं जनता से प्राप्त सुझावों का अपनी नीतियों में शामिल करते हुए ‘‘बनेगा यू0पी नम्बर-1’’ का संकल्प साकार करने में सफल होंगे।

Lucknow News ::मा0 मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को प्रयागराज मण्डल का प्रभार सौंपा
मा0 मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को आज 01 अगस्त को लिखे गये पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उ0प्र0 सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि प्रदेश सरकार को दोबारा जनादेश प्राप्त होते ही सरकार ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से किये गये वादों पर तत्काल काम करना शुरू कर दिया। इसी दिशा में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार ने जनता के समक्ष 100 दिन की कार्ययोजना के सापेक्ष किये गये कार्यों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

Lucknow News ::मा0 मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह को प्रयागराज मण्डल का प्रभार सौंपा
सरकार जनता के द्वार की भावना के अनुरूप आपके द्वारा विगत महीनों में विभिन्न मण्डलों/जनपदों का भ्रमण कर जनता से सीधे संवाद स्थापित किया गया और सरकार द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया गया, जिसकी सर्वत्र सराहना हुई एवं जनता में इसका बहुत अच्छा संदेश गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्रीकरण किए जाने वाले कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
Next: Bihar news निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण कार्य प्रारंभ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.