Lucknow News:महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार कर रही हैं, अभूतपूर्व व उल्लेखनीय कार्य – श्री केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News: Government is doing unprecedented and remarkable work for women empowerment - Shri Keshav Prasad Maurya
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री को देश व विदेश में विपणन हेतु सरकार लगातार प्रयत्नशील है और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं । स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण के शक्ति केंद्र के साबित हो रहे हैं।

Lucknow News: Government is doing unprecedented and remarkable work for women empowerment - Shri Keshav Prasad Maurya

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ- सबका विकास -सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार व समाज की सहभागिता से समूह स्वावलंबी तो होंगे ही और विकास की नई ऊंचाइयों को भी छुएंगे। महिलाएं जो काम करती हैं ,उसमें सफलता अवश्य मिलती हैं । सरकार उनके सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।महिला स्वयं सहायता समूह वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांति का एक केंद्र बन चुका है।आज देश एवं प्रदेश के हर जिले हर गांव में समूह की महिलाओं को बहुत बड़ी ताकत के रूप में देखा जाता है। विकास खंडों में स्वास्थ्य की दृष्टि से, शिक्षा की दृष्टि से, स्वच्छता की दृष्टि से, शुद्ध पेयजल की दृष्टि से, पंचायती राज्य व्यवस्था की दृष्टि से, समूहों द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं ।Lucknow News: Government is doing unprecedented and remarkable work for women empowerment - Shri Keshav Prasad Maurya

महिलाएं समाज में हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं और स्वावलंबी बनाने के हर आयाम से जुड़ रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा सोत्र हैं । राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं । सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाया जाए । समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार होंगे , तो उनकी बिक्री भी बहुत अच्छी होगी। कहा कि ग्राम्य विकास विभाग इस कार्य में हर प्रकार का सहयोग प्रदान कर रहा है।

Trending News