Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

उ0प्र0 मुख्य मंत्री ” बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 4 February 2023
IMG-20230204-WA0012
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा । उ0प्र0 मुख्य मंत्री ” बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम श्रीमती बेबी रानी मौर्य मा0 कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा व पुष्टाहार उ0प्र0 द्वारा, देवेन्द्र शर्मा, मा0 अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्री मती निर्मला दीक्षित सदस्य राज्य महिला आयोग व मंडलायुक्त महोदय श्री अमित गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थित में मण्डलायुक्त सभागार में सम्पन्न हुआ।

उ0प्र0 मुख्य मंत्री " बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में ऐसे बच्चे जिनके माता/पिता की कोविड-19 से दुखद मृत्यु हुई है तथा जो कक्षा 09 से 12 के छात्र/छात्राएं हैं, को उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत जनपद आगरा से 50, मैनपुरी से 08, मथुरा से 06 तथा फिरोजाबाद से 07 बच्चों को लैपटॉप वितरण किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ व बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

उ0प्र0 मुख्य मंत्री " बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में मा0 मंत्री महोदया ने मा0 प्रधानमंत्री मोदी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 से हुई, उनकी परवरिश, जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं था।

ऐसे बच्चों का कोई सहारा नहीं था, हमारी सरकार उनकी सहारा बनी, मा0 मंत्री महोदया ने कन्या सुमंगला, लक्ष्मीबाई योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि निराश्रित सहारा बच्चे ही नहीं, बल्कि बेटियों के लिये भी सरकार ने विभिन्न योजनायें चलाकर बेटियों की चिन्ता की है और उनकी पढ़ाई से शादी तक की चिन्ता सरकार द्वारा की जा रही है। मा0 मंत्री महोदया ने उपस्थित सभी मण्डलीय जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह बेटियों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की सभी औपचारिकतायें तत्काल प्राथमिकता से पूर्ण करायें, उनसे अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगवायें।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये सरकार विभिन्न निजी औद्योगिक संस्थानों से बात कर उन्हें ट्रेनिंग व रोजगार देने की पहल कर रही है।

उ0प्र0 मुख्य मंत्री " बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

उन्होंने लैपटॉप प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आई0टी0 का युग है, लैपटॉप एक माध्यम है, यह एक ऐसा सहारा है जिसके द्वारा आप अपने भविष्य की योजनाओं, अपने लक्ष्य जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, यह उस सबका रास्ता दिखाने वाला यंत्र है। यह एक ऐसा साधन है जो 24 घण्टे आपके साथ है, आप इसके द्वारा सकारात्मक व ज्ञान की चीजों को देख सकते हैं, बस इसका गलत उपयोग नहीं करना है।

उन्होंने उपस्थित बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लैपटॉप के माध्यम से अपने माता-पिता के अधूरे सपने साकार करें, वो आज इस दुनियां में नहीं हैं, लेकिन आपकी प्रगति देखकर वे जरूर खुश होंगे तथा जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया है, उस पर निरन्तर चलते रहें, एक दिन सफलता आपको अवश्य मिलेगी, मेरी शुभकामनायें आपके साथ है।

उ0प्र0 मुख्य मंत्री " बाल सेवा योजना“ के अंतर्गत कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में देवेन्द्र शर्मा, मा0 अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार व बाल आयोग आपके साथ है, आप लक्ष्य के साथ मन लगाकर व समर्पण के साथ आगे बढ़ें, बच्चों के मुस्कान के लिये हम कार्य कर रहे हैं, आयोग को बच्चों को नशे से बचाने, बाल श्रम पर कड़ाई से रोक लगाने का कार्य किया गया है तथा 2000 से अधिक बच्चों के बाल विवाह आयोग के प्रयासों से रोकने का कार्य किया गया है। आपकी चिन्ता सरकार कर रही है। उन्होंने सभी बच्चों को मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी।

कार्यक्रम को श्री मती निर्मला दीक्षित, सदस्य राज्य महिला आयोग ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 में आपने अपने माता या पिता खोये, कोई अभिभावक नहीं रहा, ऐसे सभी बच्चों की सरकार ने जिम्मेदारी ली।

उनके शैक्षिक उन्नयन में रूकावट न हो उसके लिये मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत लैपटॉप वितरण की योजना प्रारम्भ की, जिससे कि पढ़ाई बोझ न बने, लैपटॉप आपके जीवन में संचार क्रान्ति तथा पढ़ाई का अवसर मुहैया करायेगा, आप इसका सदोपयोग करें। उन्होंने उपस्थित बच्चों के भविष्य को सुखद व सुन्दर होने की कामना व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास श्रीमती श्रुति शुक्ला, महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित, डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन अधिकारी, आगरा श्री मनोज कुमार पुष्कर, मथुरा श्री अनुराग श्याम रस्तोगी, मैनपुरी श्री अजयपाल सिंह, फिरोजाबाद श्री मिथिलेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकरगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: शेरनी जेसिका के नवजात शावक की मौत
Next: होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में जुटे देशभर के 300 हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.