Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महाभियान चलाकर 98 भूमिहीन विद्यालयों के लिए चिन्हित की गयी भूमि

जनवाद टाइम्स 15 February 2023
Bihar News जवाहर नवोदय विद्यालयों में चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा-06 (सत्र-2023-24) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले के भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है ताकि जिले में एक भी विद्यालय भूमिहीन नहीं रहें, सभी विद्यालयों के अपने भवन हों और छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बेहतर तरीके से हो सके। जिलाधिकारी द्वारा लगातार इस कार्य की स्वयं समीक्षा तथा अनुश्रवण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी द्वारा भूमिहीन/भवनहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता हेतु चलाये जा रहे महाभियान की पुनः समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत है। भूमि अथवा भवन के अभाव में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है।Bihar News महाभियान चलाकर 98 भूमिहीन विद्यालयों के लिए चिन्हित की गयी भूमि

जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडलवार तथा प्रखंडवार भूमि की उपलब्धता की जानकारी संबंधित एसडीएम, डीसीएलआर, सीओ से ली गयी। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में अबतक कुल-98 भूमिहीन विद्यालयों हेतु भूमि चिन्हित कर लिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा कहा गया कि इस जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रगति काफी अच्छी है। इस कार्य में सभी संबंधित अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि मिशन मोड में शेष भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय ताकि अग्रतर करते हुए भवन का निर्माण कराया जा सके। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सहूलियत होगी तथा उनका भविष्य बेहतर बन सकेगा।Bihar News महाभियान चलाकर 98 भूमिहीन विद्यालयों के लिए चिन्हित की गयी भूमि

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनी कांत प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: सड़क दुर्घटना में डाक अभिकर्ता पति सहित हुई घायल
Next: Bihar News जवाहर नवोदय विद्यालयों में चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा-06 (सत्र-2023-24) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.