Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

लघु उद्योग भारती आगरा ने होटल क्लार्क शिराज में आयोजित किया न्यू इंडिया न्यू विजन कॉन्क्लेव

जनवाद टाइम्स 1 August 2022
आगरा मंडल के दो सौ से अधिक प्रमुख उद्यमी हुए शामिल
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा। पुरातन सामर्थ्य और नई सोच के साथ उद्यमी नए भारत की इबारत लिख रहे हैं। भारत के समग्र विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी नवीन दृष्टि के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की माँग और विश्वसनीयता बढ़ी है। हमें इस सामर्थ्य, समृद्धि और सफलता की निरंतरता बनाए रखनी होगी।

आगरा मंडल के दो सौ से अधिक प्रमुख उद्यमी हुए शामिल

लघु उद्योग भारती, आगरा द्वारा शुक्रवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्कशीराज में आयोजित न्यू इंडिया न्यू विजन कॉन्क्लेव का लगभग यही निष्कर्ष रहा।

कॉन्क्लेव में आयात-निर्यात की परिस्थितियों और संभावनाओं, भारत के निर्माण में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ उद्योगों की भूमिका और सरकार से उद्योगपतियों की अपेक्षाओं पर विभिन्न विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

आगरा मंडल के दो सौ से अधिक प्रमुख उद्यमी हुए शामिल

वहीं लघु उद्योग भारती परिवार से जुड़ने वाले नवीन सदस्यों के स्वागत और अभिनन्दन के साथ-साथ आगरा सहित छह जिलों के 12 उद्यमियों को उद्योग जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए उद्योग सम्मान-2022 भी प्रदान किया गया। इस दौरान आगरा एवं आसपास के जनपदों के दो सौ से अधिक प्रमुख उद्यमी और व्यापारी कॉन्क्लेव में शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं।

एफमेक के प्रेसिडेंट पूरन डाबर, लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीए प्रेम गुल, सीए दीपेंद्र मोहन, इंजीनियर अजीत फौजदार, उपायुक्त (उद्योग) अनुज कुमार, निर्यातक रजत अस्थाना और एमएसएमई के मुकेश शर्मा ने विभिन्न सत्रों में अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

इस दौरान सुनील विकल, गौरव मित्तल (अलीगढ़), भूटानी इंफ्रा के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष जतिन अग्रवाल, प्रभारी अरविंद शुक्ला, राजीव बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, राजीव मोदी, राजेश मंगल, संजीव जैन, सौरभ गुप्ता, शशीकांत जैन और समक्ष जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और जिला महासचिव विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। संयोजक दिनेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कौन्क्लेव का कुशल प्रबंधन रावी ईवेंट्स द्वारा किया गया। आयोजन में प्रमुख सहयोग भूटानी इंफ्रा (दिल्ली) का रहा।

लघु उद्योगों के लिए एकमात्र संगठन

लघु उद्योग भारती, आगरा के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 40 हजार से अधिक सदस्य एवं 450 से अधिक इकाइयों के साथ लघु उद्योग भारती लघु उद्यमियों के लिए एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है।

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में 170 से ज्यादा उद्यमियों द्वारा लघु उद्योग भारती, आगरा की सदस्यता ग्रहण करना इसकी स्वीकार्यता एवं महत्व को बताता है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग के माध्यम से राष्ट्र का उद्धार करना हमारा उद्देश्य है।

लघु उद्योग भारती, आगरा के महासचिव विजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप भारत को विश्व पटल तक ले जाने में एमएसएमई इंडस्ट्री एक बड़ी भूमिका निभा सकती है।

नवीनतम वैश्विक तकनीक अपनाए

सीए प्रेम गुल ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के साथ-साथ विश्व की मैन्युफैक्चरिंग कैपिटल बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। ऐसे में भारतीय उद्योगों को नवीनतम वैश्विक तकनीकें अपनानी होंगी। इनमें ईआरपी, क्लाउड कंप्यूटिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, 3 डी प्रिंटिंग, रोबोटिक ऑटोमेशन, वेब 3, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉक चेन प्रणाली प्रमुख है।

सीए दीपेंद्र मोहन ने कहा कि जीएसटी आने के बाद व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने में आसानी हुई। इससे व्यापार सुगम हुआ। मैन्युफैक्चरर्स के लिए अब सरकार ने आयकर दरें कम कर दी हैं। इससे ग्लोबल मार्केट में उनको अपनी जगह बनाने में कामयाबी मिल रही है हालांकि टीडीएस के प्रावधान अब तकलीफ देह हो रहे हैं।

इन्हें मिला उद्योग सम्मान-2022

आगरा के गोपाल गुप्ता (गुप्ता ओवरसीज), शिशिर अस्थाना (स्टोन मैन क्राफ्ट), किशोर खन्ना (रोमसंस), दीपक अग्रवाल (किशोर एक्सपोर्ट्स), नितेश अग्रवाल (नितेश चैन्स), दीपक अग्रवाल (वैकमैट इंडिया) और नितिन गोयल (मुंशी पन्ना मसाला) के साथ हाथरस के राम कुमार अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड प्रोडक्ट्स), मथुरा के गजेंद्र कुमार शर्मा (लक्ष्मी एग्रो एंड फूड), फिरोजाबाद के राम किशोर गुप्ता (फिरोजाबाद ग्लास), अलीगढ़ के अजय पटेल (रे इंटरनेशनल) और कासगंज के अमलेन्दु शर्मा (उमा आयुर्वैदिक प्राइवेट लिमिटेड) को उद्योग सम्मान-2022 प्रदान किया गया।

Post navigation

Previous: हर हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश मेले का हुआ शुभारंभ
Next: विवेकानंद यूथ अवार्डी मशहूर युवा अंग्रेजी लेखिका इशिका बंसल ने एक पहल में लगाई सृजन की पाठशाला

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.