Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर वैशाली के राजापाकर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 February 2026
जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर वैशाली के राजापाकर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर / वैशाली

बराटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी फुलवंती देवी महाविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर वैशाली के राजापाकर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जननायक के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने किया।

भारत संवाद अभियान के संयोजक विजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में जननायक के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दलितों, शोषितों और पिछड़ों के सच्चे जननायक थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने ऊंच-नीच और जाति-पाति के भेद को मिटाकर समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जननायक के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर कुमार राकेश, राजू कुमार, चंदेश्वर सिंह, फैयाज अहमद, राजेश कुमार राम, महेश पंडित, लक्ष्मण राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बहुजन समाज पार्टी 2027 यूपी चुनाव अकेले लड़ेगी, गठबंधन की खबरों को मायावती ने किया खारिज
Next: Bihar News: नारायणपुर गांव में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.