कानपुर एनकाउंटर: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच में विकास दुबे के घर से मिली AK-47

IMG_20200714_211709
Share News

 

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच में विकास दुबे के घर से मिली AK-47

रिषीपाल सिंह । बहु चर्चित कानपुर पुलिस हत्याकांड के मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 2 जुलाई को बिकरू गांव में पुलिस पार्टी पर विकास दुबे के साथियों ने हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। साथ ही पुलिस के सरकारी असलहा भी लूट लिए थे।

Kanpur Encounter-Vikash Debey case

जिसके संबंध में चौबेपुर थाने में अपराध संख्या 192/20, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120 बी, 415 आईपीसी व सातवें क्रिमिनल लॉ संशोधन एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया जा चुका है। तथा घटना की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। सोमवार देर रात एसओजी टीम, शिवराजपुर पुलिस व रेलवे बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त व 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत को रात के लगभग 3 बजे गिरफ्तार किया गया। साथ ही बताया कि चौबेपुर के SHO के खिलाफ भी केस दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही होगी।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों से लूटे गए असलहा विकास दुबे के कहने पर मेरे तथा विकास के घर में छिपा दिया गया था। उसकी निशानदेही पर विकास के घर से एके-47 राइफल, मय 17 कारतूस और और शशिकांत के घर से इंसास राइफल और 20 कारतूस बरामद किए गए। बरामद किए गए दोनो असलाह सरकारी है।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में 21 अभियुक्त नामजद थे, जिनमें से, दयाशंकर अग्निहोत्री ज्ञान यादव और शशिकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह अभियुक्त पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 11 अभियुक्तों की तलाश जारी है। वहीं दो अभियुक्त गुड्डन त्रिवेदी और सोनू को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार बदमाश के यूपी आने के बाद ही उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Trending News