Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे की मदद करने वाला गुड्डन अब पुलिस की गिरफ्त में

जनवाद टाइम्स 16 July 2020
IMG-20200716-WA0023
Share News
       

 

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे की मदद करने वाला गुड्डन अब पुलिस की गिरफ्त में

रिषीपाल सिंह । कानपुर पुलिस एनकाउंटर मामले में रोजाना कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है आज कुख्यात अपराधी तथा विकास दुबे के करीबी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। गुड्डन बताया कि उसने विकास दुबे के पास कुछ असलहाधारी भेजे थे। उसने रबंदूको का इंतजाम भी कराया था। लेकिन खुद घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। बारदात को अंजाम देने के बाद विकास ने उससे मदद मांगी तथा उसने विकास की भागने में मदद की। शिवली और औरैया में उसी ने विकास दुबे के रुकने और खाने पीने का इंतजाम करवाया था। औरैया के बाद उज्जैन जाने की व्यवस्था भी गुड्डन ने ही की थी। गुड्डन के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसे आरोपी बनाया है।

Kanpur encounter case news

पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को गुड्डन को कोर्ट में पेश किया, जहां से गुड्डन को उसके ड्राइवर सोनू के साथ जेल भेज दिया। आपको बता दें कि कानपुर एनकाउंटर के बाद गुड्डन फरार चल रहा था। गुड्डन को मुंबई एटीएस में तैनात दया नायक (एनकाउंटर स्पेशलिस्ट) ने ठाणे थाना क्षेत्र से पकड़ा था। उसके बाद यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह नजीराबाद अपनी टीम के साथ मुम्बई कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड ली और मंगलवार देर शाम उसे कानपुर ले आई। जहां उससे चौबेपुर थाने में पूछताछ की गई, पूछताछ में गुड्डन ने कई खुलासे किए।

◆ आरोपियों को पकड़ने का जरिया बनी काल डिटेल
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अरविंद उर्फ गुड्डन की कॉल डीटेल रिपोर्ट निकलवा ली है। गुड्डन के बयान के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मैच कर रही है। अधिकारियों की माने तो कोर्ट में गुड्डन को आरोपी साबित करने में यह सबूत कारगर सावित होंगे। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि गुड्डन जो अभी तक बताया है वह सब सच है या नही, क्या गुड्डन कुछ अभी भी छिपा तो नही रहा।
कानपुर एनकाउंटर में अभी और भी खुलासे होने वाले है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले के सीबीएसई 10वी के टॉपर आयुष पाल ने हासिल किए सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक
Next: इटावा पुलिस द्वारा अवैध असलाहओं का उपकरण करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.