Agra News : जाटव समाज उत्थान समिति ने आगरा में मनाया नववर्ष मिलन 2026, 48 वर्षों की सामाजिक सेवा पर हुई चर्चा

IMG-20260102-WA0442
Share News

आगरा।
जाटव समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नववर्ष मिलन समारोह 2026 का आयोजन बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय, होटल हावर्ड प्लाजा के सामने, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा में उत्साहपूर्वक किया गया।

IMG 20260102 WA0442

इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री देवकीनंदन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जाटव समाज उत्थान समिति पिछले 48 वर्षों से निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति के सभी समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए बधाई दी।

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री देवकीनंदन सोनी, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, रूपसिंह सोनी, बच्चू सिंह कैथ, सत्य प्रकाश, विनोद आनंद, चौ. मानसिंह, चौ. निरंजन सिंह, सुरेश पिप्पल, महेंद्र सिंह, एस.के. डेनियल, परमजीत सिंह, ई. मानिकचंद, प्रमोद पिप्पल, राजेंद्र जयंत, मोहन मुंशी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ समाज के उत्थान और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Trending News