Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • संबंधों के दायरे में भारत नेपाल
  • Breaking News

संबंधों के दायरे में भारत नेपाल

जनवाद टाइम्स 14 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200614-WA0009

 

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक

भारत एवं नेपाल दुनिया के दो ऐसे देश हैं जो सामरिक , राजनीतिक, कूटनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि से ना केवल एक दूसरे के सहयोगी ही नहीं अपितु समर्थक भी हैं।दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दोनों देश एक दूसरे के यहां आने -जाने के लिए ना कोई वीजा और न ही कोई पासपोर्ट की जरूरत होती है। दोनों देश के नागरिक जब एक – दूसरे के देश में आते- जाते हैं तो सीमा पर केवल एक सामान्य औपचारिकताएं ही होती हैं। प्राचीन काल से ही भारत नेपाल का अभिन्न मित्र रहा है ,दोनों देश के मध्य धार्मिक, सामाजिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक समानता भी है। हिंदू धर्म एवं बौद्ध धर्म को मानने वाले अधिकांश लोग दोनों देशों में रहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार पौराणिक दृष्टि से यदि आकलन करें तो शिव के12 ज्योतिर्लिंगों में एक लिंग नेपाल की राजधानी काठमांडू में है ,जिसे पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। भारतीय एवं नेपाली जनमानस में उस ज्योतिर्लिंग के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास है। जहां तक बौद्ध धर्म का संबंध है महात्मा बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था और उन्हें निर्वाण भारत के कुशीनगर नामक स्थान पर प्राप्त हुआ। भारत नेपाल को अपना पड़ोसी देश ही नहीं अपितु छोटा भाई मानता है । उसे जब -जब कोई जरूरत होती है चाहे वह आर्थिक हो,सामाजिक हो या राजनीतिक हो सभी तरह की मदद भारत खुले मन से करता है। यहां तक की भारतीय सेना में नेपाली मूल के नागरिकों की भर्ती भी होती है और इसके लिए एक स्पेशल बटालियन गोरखालैंड भी है। इस बटालियन को भारत की सबसे जांबाज एवं बहादुर बटालियनों में एक माना जाता है । जिस पर भारतीय सेना एवं आम नागरिक को गर्व है।

 

IMG 20200614 145520

हाल ही में भारत और नेपाल के मध्य सीमा को लेकर कुछ विवाद दिखाई दे रहा है जिसका संक्षिप्त अवलोकन आगे किया जा रहा है । जहां तक भारत और नेपाल के मध्य सीमा की बात है दोनों देशों के मध्य लगभग 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा है। इस सीमा के अंतर्गत भारत के 5 राज्य( सिक्किम, पश्चिम बंगाल ,बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) आते हैं। हाल ही में नेपाल सरकार द्वारा जारी नवीनतम मानचित्र विवाद से पूर्व सीमा को लेकर कोई बड़ा विवाद नहीं था। दोनों देश आपसी सहमति से 98 फ़ीसदी तक सीधी सीमा की पहचान कर उसके नक्शे पर सहमत दे चुके हैं । इसके अलावा कमोबेश जो दोनों देशों के मध्य सीमा का थोडा सा़ विवाद है उसे भी आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास चल रहा था। दोनों देशों के मध्य हाल ही में विवाद का मूलभूत कारण उत्तराखंड के धारचूला को लिपुलेख दर्रे से जोड़ती एक सड़क है । भारत के पड़ोसी देश नेपाल का दावा है कालापानी के पास पड़ने वाला यह क्षेत्र उसका हिस्सा है और वह हमसे वार्ता किए बिना इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य किया है। हाल ही में नेपाल सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अपने देश का एक नया मानचित्र जारी किया गया जिसमें उत्तराखंड के कालापानी , लिंपियाधूरा एवं लिपुलेख को अपने संप्रभु क्षेत्र का भू भाग दर्शाया गया है। नेपाल ने अपने दावे की पुष्टि के लिए 1816 में हुई ‘सुगौली संधि’ का जिक्र किया है इस संधि के अनुसार ‘सुगौली संधि’ के तहत काली( महाकाली नदी )के पूर्व के सभी क्षेत्र जिनमें लिंपियाधूरा , कालापानी एवं लिपुलेख शामिल है ,ये सभी नेपाल का अभिन्न अंग हैं। इसी संधि को साक्षी मानकर नेपाली संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ) ने नए नक्शे से संबंधित बिल पास किया गया है। भारत ने नेपाल सरकार की तरफ से लाए गए इस बिल के पारित होने पर कडे़ शब्दों में आपत्ति दर्ज की है। भारत ने पुनः दोहराया है कि लिपुलेख, काला पानी व लिंपियाधुरा पर नेपाल के दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है और नेपाल सरकार सीमा मुद्दे का जानबूझकर राजनीतिकरण कर रही है। इससे भविष्य में दोनों देश के संबंधों में कटुता आने की पूरी उम्मीद है। वैसे हमारा देश भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल से इस सीमा संबंधी मुद्दे का शांतिपूर्ण हल चाहता है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : जनवाद टाइम्स के सहायक संपादक और इटावा ब्यूरो चीफ को JRPC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा कानपुर मण्डल अध्यक्ष व महासचिव बनाया गया
Next: Etawah News : पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद की कार्यकारिणी के द्वारा जिले के पत्रकारों के साथ बैठक

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d