दिलीप कुमार । सरकार के निर्देश पर सोमवार से होटल मॉल व रेस्टोरेंट भी खोल दिए गए हैं लेकिन अभी तक इन स्थानो पर सन्नाटे जैसी ही स्थिति रही। ज्यादातर लोग इस दौर में इन स्थानों पर जाने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यहीं कारण रहा कि कल से लेकर आज तक शासन के नियमों का पालन करते हुए होटल, मॉल व रेस्टोरेंट को खोला गया तो काफी कम संख्या में ही लोग पहुंचे। सभी होटल मॉल व रेस्टोरेंट में कोरोना सक्रमण से बचाव के सभी उपाय किए गए हैं।
इन सभी स्थानों पर स्टाफ के लोग मुंह पर मास्क तथा हाथों में हैंड ग्लब्स पहनकर ही काम करते देखे गए है। सभी के मुख्य गेट पर ही सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। विशाल मेगामार्ट के मैनेजर अवनीश मिश्रा ने बताया कि पूरी सतर्कता के साथ मॉल खोल दिया गया है लेकिन पिछले दो दिन से कम संख्या में ही लोग पहुंच रहे है। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ने की संभावना है।
अन्य मॉल में भी यही स्थिति रही। पहले जैसे मॉल में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी वह स्थिति अभी नहीं आई है। कम संख्या में ही लोग पहुंचे जिससे भीड़ भी नहीं हुई।