Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : राजापाकर में विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 8 January 2026
राजापाकर विद्यालय स्वास्थ्य शिविर
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर / वैशाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

राजापाकर विद्यालय स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नाज़नीन बेगम एवं डॉ. सोनम कुमारी ने छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान हेतु उचित परामर्श दिया। इस दौरान बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच, वजन, लंबाई एवं आंखों की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। जरूरत के अनुसार बच्चों को दवाओं का वितरण भी किया गया।

राजापाकर विद्यालय स्वास्थ्य शिविर

चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए। विशेष रूप से छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।

साथ ही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म पानी पीने और ठंड से बचाव के उपाय बताए गए।
मौके पर प्रभारी प्रचारक केशव नारायण राय ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए स्वच्छता और संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है।”

शिविर के दौरान बच्चों की आंखों की भी जांच की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में केशव नारायण राय, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार, अमरेश कुमार राय, राजकुमार रवि, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार रवि, प्रवीण कुमार, कुमारी पल्लवी, सिद्रा शरीफ, कामिनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी सिंह, शालिनी श्री एवं रूपा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: Agra News : बाबूजी चौराहा–कट्टी खाना 30 फुट सड़क निर्माण 100 मीटर बाद रुका, छह महीने से शिकायतें अनसुनी
Next: Bihar News : औद्योगिक इकाइयों में शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता – जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.