Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news : गुरुद्वारा दशमेश दरबार आगरा में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

जनवाद टाइम्स 30 December 2025
Screenshot_2025-12-30-01-09-55-684-edit_com.nexstreaming.app.kinemasterfree
Share News
       

आगरा।
22 दिसंबर से निरंतर चल रहे गुरमत समागमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर/विभव नगर, आगरा में अत्यंत श्रद्धा, सत्कार एवं गुरु-प्रेम भाव के साथ मनाया गया।

IMG 20251228 WA0752

इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर आलौकिक गुरुबाणी की मधुर ध्वनि, शब्द-कीर्तन और श्रद्धालु संगत की उपस्थिति से पूर्णतः गुरु-मय वातावरण में परिवर्तित हो गया। समागम में पंथ की महान शख्सियत बीबी कमलजीत कौर मस्कीन शाहामारकंडा वालो ने अमृतवाणी एवं गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

उन्होंने “राजन के राजा महाराजन के महाराजा”, “डगमग छोड़ रे मन बौरा”, “मैं हौं परम पुरख कौ दासा” जैसे भावपूर्ण शब्दों का कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ दिया।
समागम के दौरान पंथ के प्रख्यात कथा वाचक भाई बलदेव सिंह जी ने कथा विचार के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महानता, त्याग, शौर्य एवं धर्म रक्षा हेतु दिए गए अद्वितीय योगदान का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संपूर्ण जीवन मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

IMG 20251228 WA0947

इस अवसर पर हरजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह एवं जत्थे ने अपनी पावन हाजरी लगाते हुए गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगत को भावविभोर कर दिया।

समस्त दीवान के दौरान संगत ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा, प्रेम एवं उल्लास के साथ मनाते हुए गुरु चरणों में नमन किया। समागम ने संगत को गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने एवं जीवन को गुरमत के अनुसार ढालने की प्रेरणा प्रदान की।

गुरु की अरदास ग्रंथी मनदीप सिंह एवं ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा की गई, हुकमनामा उपरांत गुरु का अटूट लंगर सभी धर्म-प्रेमियों ने ग्रहण किया।

गुरमत समागम में पधारी गुरु-रूप संगत का प्रबंधक कमेटी एवं प्रधान हरपाल सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्य रूप से सेवा में हरपाल सिंह, राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरेंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाडी वीर, हरजीत सिंह, हरजेंदर सिंह, कमलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, रिंकू ओबेरॉय, माधव उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, सनी सिंह सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : राष्ट्रपति द्वारा पुरुस्कृत होकर लौटे बाल वीर को सांसद ने किया सम्मानित
Next: Agra News : पुलिस आयुक्त आगरा ने आधुनिक सुविधाओं से लैस चौकी बालूगंज का किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.