Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news एविएशन में महिलाओं के लिए सुनहरा करियर: एक पहल पाठशाला में ‘गर्ल्स इन एविएशन डे’ सेमिनार आयोजित

जनवाद टाइम्स 26 October 2025
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के सहयोग से एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ‘गर्ल्स इन एविएशन डे’ के अवसर पर सेमिनार का आयोजन दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में एयर टैक्सी की निदेशक कैप्टन पूनम गौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि एविएशन सेक्टर महिलाओं के लिए सुरक्षित, प्रतिष्ठित और उच्च वेतन वाला करियर प्रदान करता है।

IMG 20251025 WA0474ओमान एयर दिल्ली की एयरपोर्ट मैनेजर कीर्ति तिवारी ने एविएशन इंडस्ट्री के विभिन्न करियर विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह क्षेत्र केवल पायलट या एयर होस्टेस तक सीमित नहीं है। इसमें एयर ट्रैफिक कंट्रोल, ग्राउंड स्टाफ, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग, एविएशन मैनेजमेंट, एयर कार्गो, लॉजिस्टिक्स, एविएशन मीडिया, आईटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जहाँ कद या रंग-रूप की कोई बाध्यता नहीं होती।”

 

IMG 20251025 WA0475

 

बर्ड अकादमी की सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षक सोनिया कपिला ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल निखारने के उपयोगी सुझाव दिए। वहीं वुमन इन एविएशन इंडिया की अध्यक्ष राधा भाटिया ने ऑनलाइन माध्यम से छात्राओं को संबोधित कर एविएशन में उपलब्ध अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और निबंध प्रतियोगिता में अपने सपनों और करियर लक्ष्यों को शब्दों में व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि गुहार ने किया। इस अवसर पर संस्थापक मनीष राय, बरखा राय, अंकित खंडेलवाल, नवीन कुमार, सुरभि कुमारी, मनीषा गैलानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra news सिनेमा, साहित्य और संस्कृति से ही संभव है विश्व में सुख-शांति और समृद्धि: मित्र महोत्सव 2025
Next: Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.