Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मिश्रौली (हरनाटांड़) में शीघ्र फंक्शनल करायें जिले का दूसरा स्टार्टअप जोन : दिवेश सेहरा

जनवाद टाइम्स 14 September 2022
Bihar news मिश्रौली (हरनाटांड़) में शीघ्र फंक्शनल करायें जिले का दूसरा स्टार्टअप जोन : दिवेश सेहरा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दिवेश सेहरा, सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा जिले के सेकेन्ड स्टार्टअप जोन हेतु मिश्रौली (हरनाटांड़) में चिन्हित की गयी 05 एकड़ भूमि का जायजा लिया गया। उक्त स्थल पर 05 डिसमिल भूमि पर बुनकर भवन का निर्माण एवं शेष भूमि पर स्टार्टअप जोन विकसित किया जाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, एसडीएम, बगहा, दीपक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।IMG 20220914 WA0044

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के सचिव
दिवेश सेहरा ने कहा कि सरकार द्वारा थारूओं के आर्थिक, समाजिक उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है तथा इस दिशा में तीव्र गति से कारगर कार्रवाई की जा रही है। थरूहट क्षेत्रों के सम्यक विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है, जिसका क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मिश्रौली (हरनाटांड़) में जिले का दूसरा स्टार्टअप जोन शीघ्र फंक्शनल कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि थरूहट क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके तथा यहां के निवासियों में समृद्धि आ सके। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप जोन फंक्शनल हो जाने के उपरांत इस क्षेत्र में खुशहाली आयेगी तथा व्यापक पैमाने पर रोजगार का सृजन हो सकेगा।IMG 20220914 WA0042

उन्होंने निदेश दिया कि प्रस्तावित भूमि पर प्रीफैब स्ट्रक्चर सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं को तेजी के साथ अधिष्ठापित कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही मिश्रौली गांव से प्रस्तावित स्थल तक सुगम आवागमन के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण भी कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निदेश दिया कि स्टार्टअप जोन विकसित करने एवं बुनकर भवन निर्माण के लिए टेक्निकल सेंशन हेतु अविलंब कार्रवाई की जाय।

निरीक्षण के क्रम में सचिव महोदय द्वारा द्वारा ग्रामीण महिला विकास बुनकर स्वावलंबी सहकारी समिति, हरनाटांड द्वारा संचालित हस्तकरघा केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं रॉ मटेरियल लाने से लेकर उसके बिक्री तक कि बारीक जानकारी कामगारों से प्राप्त किया गया। रूकमिणी देवी ने बताया कि हस्तकरघा केन्द्र में लगभग दो दर्जन महिलाएं काम करती हैं, जो पुरातन पद्धति के हस्तकरघा का उपयोग कर शाल, स्वेटर, टोपी, चादर, तौलिया इत्यादि बनाते हैं। वहीं पूनम फैशन के ऑनर ब्रिज किशोर प्रसाद के द्वारा भी कपड़ा निर्माण के स्टार्टअप प्रारम्भ करने की जानकारी दी गयी।

तदुपरांत सचिव द्वारा राजकीय युगल साह जनजातिय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप निर्माणाधीन 100 बेड का छात्रावास का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निदेश दिया कि छात्रावास का निर्माण अविलंब पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

इस दौरान भारतीय थारू कल्याण महासंघ के नेतृत्व में थारू समुदाय द्वारा सचिव महोदय से कहा गया कि राजधानी पटना में थरूहट क्षेत्र के बच्चों के बेहतर पढ़ाई-लिखाई के लिए एक आवासीय छात्रावास का निर्माण, रामपुर से हरनाटांड़ सड़क का चौड़ीकरण तथा दोन नहर से उतर साइड में सिंचाई की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है। ऐसा हो जाने से थरूहट क्षेत्र का कल्याण हो जायेगा। सचिव महोदय द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।Bihar news मिश्रौली (हरनाटांड़) में शीघ्र फंक्शनल करायें जिले का दूसरा स्टार्टअप जोन : दिवेश सेहरा

इसके उपरांत सचिव महोदय द्वारा चनपटिया स्टार्टअप जोन में संचालित विभिन्न उद्यमों का बारी-बारी से जायजा लिया गया। उद्यमियों से रॉ-मेटेरियल एवं मार्केटिंग की विस्तृत जानकारी ली गयी। स्टार्टअप जोन भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण के इतिहास में स्टार्टअप जोन का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। यह अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा बेहतर कार्य किया गया है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत व्हाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 8423884330 पर पेंशनर आधार प्रमाणीकरण कराने, खाता संख्या एवं मोबाइल नम्बर शुद्ध कराने तथा पेंशन प्रेषित है अथवा नही, की जानकारी कर सकते है प्राप्त
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-14 at 2.24.50 PM
  • Etawah

इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.31.30 PM
  • Bihar

Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.30.13 PM
  • Bihar

Bihar News- थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में फिर चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
ChatGPT Image May 15, 2026, 06_50_40 AM
  • Bihar

Bihar News : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026

Latest News

  • इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल
  • Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
  • Bihar News- थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में फिर चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश
  • Bihar News : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू
  • Bihar News : बराटी थाना क्षेत्र में 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर बाइक समेत मौके से फरार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.