Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Politics
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Etawah
  • Politics

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
इटावा में गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा। देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और गैस की कथित किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर राकेश सिंह को सौंपा।
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.25.28 PM

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। उनका कहना था कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

जिला महासचिव इकरार अहमद ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे कई छोटे व्यवसाय बंद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।

वहीं, पूर्व जिला महासचिव ऋचा कुशवाह ने कहा कि सरकार गैस की कमी न होने का दावा कर रही है, जबकि गैस बुकिंग की अवधि पहले 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन तक पहुंच गई है।

पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई हालिया वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए।

इस मौके पर संजीव शाक्य (जिलाध्यक्ष), इकरार अहमद (जिला महासचिव), ऋचा कुशवाह (पूर्व जिला महासचिव), अशोक यादव (विधानसभा अध्यक्ष), रामदत्त यादव (विधानसभा अध्यक्ष), सत्यनारायण दोहरे (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भरथना), भारत सिंह, ओम प्रकाश सिंह और हरिशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
  • Etawah
  • Politics

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
YouTuber Sanjana Yaduvanshi controversy news
  • Breaking News
  • Crime
  • Etawah

इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
IMG-20260314-WA0056
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में संपन्न हुई इंडियास्किल्स उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 युवाओं ने दिखाया हुनर

जनवाद टाइम्स 15 March 2026
बेतिया मां काली धाम मंदिर में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बेतिया में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

जनवाद टाइम्स 15 March 2026

Latest News

  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Agra न्यूज़ :आगरा में संपन्न हुई इंडियास्किल्स उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 युवाओं ने दिखाया हुनर
  • Bihar News : बेतिया में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
  • Bihar News: खेल के साथ मानवता की मिसाल , क्रिकेट कप व रक्तदान शिविर
  • Bihar News : रविदास समाज उत्थान समिति की बैठक में काशीराम जयंती मनाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d