कुमार बाग थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिग लड़कियों पर चनपटिया विधायक की चिंता, सकुशल वापसी की उठाई मांग

Share News

Bihar News | बेतिया, पश्चिमी चंपारण

संवाददाता मोहन सिंह

कुमार बाग थाना क्षेत्र से पांच नाबालिग लड़कियों के लापता होने की गंभीर घटना पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से बच्चियों की सकुशल एवं शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

कुमार बाग थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिग लड़कियों पर चनपटिया विधायक की चिंता, सकुशल वापसी की उठाई मांग
कुमार बाग थाना क्षेत्र से लापता पांच नाबालिग लड़कियों पर चनपटिया विधायक की चिंता, सकुशल वापसी की उठाई मांग

विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि कुमार बाग थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग बेटियों के लापता होने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंता जनक है। इस घटना से पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि वह लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और इस मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विधायक ने सरकार से स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए, ताकि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो सके।

विधायक ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना आवश्यक है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और इस गंभीर मुद्दे को वे विधानसभा में भी मजबूती से उठाएंगे।

Trending News