Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News : पैरों से ऑपरेट होने वाली हाथ धोने की मशीन लगाई गई
  • Breaking News

Etawah News : पैरों से ऑपरेट होने वाली हाथ धोने की मशीन लगाई गई

जनवाद टाइम्स 27 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200427_215450

मनोज कुमार राजौरिया : कोरोना संक्रमण के दौर में हाथ से छूने से एक दूसरे से होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए जिला अस्पताल में हाथ धोने के लिए विशेष मशीन लगाई गई है। खास बात यह है कि यह मशीन हाथ से नहीं पैरों से संचालित होगी जिससे किसी तरह के इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा। मशीन में ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका बटन पैरों से दबाया जाएगा और हाथ धोने वाले नल में पानी आ जाएगा इससे लोग अपने हाथ नल को छुए बगैर धो सकते हैं। यही नहीं वाटर कूलर भी इसी तरह पैरों से ऑपरेट होने वाले लगाए जाएंगे। सीडीओ डा. राजा गणपतिआर ने इस मशीन को खुद से तकनीक ईजाद करके बनवाया है।

IMG 20200427 215450

कोरोना संक्रमण से हर कई भयभीत है। ये संक्रमण एक दूसरे के छूने से तेजी से फैलता है। लोगों को इससे बचाने को हर जतन किए जा रहे हैं। यहां सीडीओ राजा गणपति आर.ने पैरों से चलने वाली हैंडवाश मशीन लगाना शुरू कराया है। जिला पंचायत के सहयोग से ये मशीन ट्रायल के तौर पर जिला अस्पताल में लगाई गई है। 29 हजार रुपए की कीमत से तैयार हुई इसी तरह की मशीनें कचहरी, विकासभवन व सभी आठ ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाई जाएंगीं। हैंडवाश मशीनें लगाने के बाद इसी तरह पैरों से ऑपरेट होने वाले वाटर कूलर भी लगाने की तैयारी की जा रही है।
फुट आपरेटेड हैंडवाश मशीन के लग जाने से इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा और पानी की बर्बादी भी रुकेगी। यह एक नया प्रयोग है जिसकी शुरुआत जिला अस्पताल से की गई है। जिला अस्पताल में पूरे दिन लोगों का आना जाना लगा रहता है और हाथ धोने के लिए नल खोलना पड़ता था अब इसके लिए हाथों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। पैरों से संचालित वाटर कूलर लगवाने की भी योजना है।
जिला अस्पताल में आने जाने वालों को सेनेटाइज करने को कोरोना डिसइंफेक्शन टनल जिला पंचायत के सहयोग से लगाया था, अब जिला पंचायत के सहयोग से ही फुट ऑपरेटेड हैंडवाश मशीन लगाई गई है। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए ये नई नई तकनीक की मशीनों को लगाया जा रहा है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar News : हाटस्पाट क्षेत्रों में रहने वाले कर्मी कार्यस्थल पर न जाएं
Next: Etawah News : जन शिक्षण संस्थान ने मास्क वितरित किये 

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d