Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा पशु चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की हुयी 01 भैंस व 01 तमंचा सहित किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 20 August 2020
Etawah Crime
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के निर्देशन में थाना भरथना पुलिस द्वारा पशु चोरी गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी की हुयी भैंस व 01 तमंचा सहित किया गिरफ्तार |

Etawah Crime

आज दिनांक 20.08.2020 को थाना भरथना पुलिस आगामी त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार बकेवर रोड कुअरा पैट्रोल पम्प के आगे रेलवे ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की एक लोडर में चोरी किये हुये पशुओं को ले जाया जा रहा है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के पास सघनता से चैंकिग की जाने लगी । तभी कुछ देर बाद एक लोडर आता हुया दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो लोडर चालक द्वारा लोडर को भगाने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आवश्यक बल प्रयोग कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से नाम पता पूछने एवं तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया पुलिस टीम द्वारा लोडर में लदी भैस के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह भैंस हम लोगो द्वारा दिनांक 11.08.2020 को ग्राम लक्षी थाना भरथना से चोरी की गयी थी जिसके संबंध में थाना भरथना पर मु0अ0स0 479/2020 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसे आज हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे । गाडी के जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त प्रपत्र दिखाने मे असमर्थ रहे ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रशीद अली पुत्र जब्बार अली निवासी रामपुर कुअर थाना फफूद जनपद औरैया ।
2. अजीत कुमार पुत्र रामनरेश निवासी हरतौली थाना दिबियापुर जनपद औरैया ।
3. कल्लू उर्फ रंजीत पुत्र राकेश निवासी मौहल्ला रंगियात थाना इकदिल जनपद इटावा ।

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस द्वारा 62 किग्रा अवैध मांस व 01 ऑटो सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 
Next: इटावा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.