Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 23 July 2020
Etawah News

इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मेें थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड करने वाले गिरोह के 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Etawah News

दिनांक 21.07.2020 को वादिया स्नेहलता पुत्री पदम सिंह ग्राम सिसाहर थाना जसवन्तनगर द्वारा सूचना दी गयी कि 02 मोबाइल नम्बर धारक व्यक्ति द्वारा मुझे 47000रू0 का मोबाइल फोन डिस्काउन्ट दिलाकर 15000रू0 में दिलाने की बात ऑनलाइन मैसेज के माध्यम से दी गयी थी तथा एडवान्स में पेटीएम के माध्यम से 1000रू0 लेने के बाद मोबाइल फोन की डिलीवरी नहीं दी गयी तथा वादिनी के नम्बर आदि को ब्लाॅक करके ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 398/2020 धारा 417,420,465 भादवि व 66डी आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना कोतवाली से टीम का गठन किया गया था इसी क्रम में गठित टीम द्वारा विभिन्न इलैक्ट्राॅनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कल दिनांक 22.07.2020 को प्रिंस होटल बस स्टैण्ड के पास से 02 अभिुयक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा वादिनी द्वारा जिन नम्बरों से मैसेज आदि से बात की गयी थी वह नम्बर भी दोनों अभियुक्तों से बरामद कर लिये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से मयंक राव तिवारी जनपद इटावा के ही एक प्रतिष्ठित काॅलेज में बी0बी0ए0 तथा दूसरा सचिन आगरा काॅलेज, आगरा से बी0टेक के छात्र है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों स्वयं को कार्डर बताते है जो लोगों के डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड का डाटा चुराकर ऑनलाइन शाॅपिंग में डिस्काउन्ट दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते है। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बडी ब्राण्ड के मोबाइलों को सस्ती कीमत में देने के विज्ञापन वाहट्अप व अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रसारित करके लोगों को झांसे मेें लेकर ठगी करते है। दोनों अभियुक्तों द्वारा विभिन्न राज्यों में भी 100 से अधिक लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. मयंक राव तिवारी पुत्र देव प्रभु राव तिवारी नि0 ग्राम भतौरा मलाजनी थाना जसवन्तनगर।
2. सचिन पुत्र उग्रसेन नि0 ग्राम भतौरा मलाजनी थाना जसवन्तनगर।

Post navigation

Previous: ऑनलाइन शिक्षा: अभिभावकों और शिक्षकों के सामने मौजूद चुनौतियां क्या हैं?
Next: Etawah News : एमएलए सावित्री कठेरिया ने अपने इटावा आवास पर किया जन संपर्क

 

राशिफल

News Archive

राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं आग से नुकसान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
राजापाकर वैशाली जलमीनार खराब पानी संकट
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना बेकार, 10 साल से पानी को तरस रहे लोग

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
Rajapakar Water Tower Issue Vaishali Bihar
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News । वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना शोभा की वस्तु, 10 साल से पानी के लिए तरस रहे लोग

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड पुलिस जांच
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड: तुरकौलिया थानेदार निलंबित, तस्कर परिवार समेत गिरफ्तार, कई मौतें

जनवाद टाइम्स 3 April 2026

Latest News

  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना बेकार, 10 साल से पानी को तरस रहे लोग
  • Bihar News । वैशाली के राजापाकर में करोड़ों का जलमीनार बना शोभा की वस्तु, 10 साल से पानी के लिए तरस रहे लोग
  • Bihar News। पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड: तुरकौलिया थानेदार निलंबित, तस्कर परिवार समेत गिरफ्तार, कई मौतें
  • Agra News: विकाश का भूगोल और सत्ता की प्राथमिकताएं: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्यों पीछे रह गया आगरा?
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.