Etawah News: सैफई में चला महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान

Etawah News: Women's safety and empowerment campaign in Saifai

Etawah News: Women's safety and empowerment campaign in Saifai

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/सैफई: प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय महिला सुरक्षा विशेष अभियान के क्रम में थाना सैंफई क्षेत्रांतर्गत डिग्री कालेज पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी नीलम वर्मा द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।

Etawah News: सैफई में चला महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान, एसएसपी की धर्मपत्नी ने महिलाओं को किया जागरूक

नीलम वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां सीधे न्याय मिल सकता है। इस पेशे के बारे में मुझे यही पसंद है। अधिक से अधिक महिलाओं को इस पेशे में आना चाहिए क्योंकि महिलाओं को सेवाओं में देखकर समाज की महिलाएं अधिक सहज महसूस करेंगी।

Etawah News: सैफई में चला महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान, एसएसपी की धर्मपत्नी ने महिलाओं को किया जागरूक

उन्हें केवल खुद को साबित करने का मौका चाहिए और वह सभी उम्मीदों से परे चलती हैं। महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं, लेकिन उन्हें मौका मिलना चाहिए।’ वे शीर्ष पर पहुंच सकती हैं और पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं क्योंकि वे बहुत समर्पित हैं।

Trending News