Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News : यमुना चम्बल का जलस्तर स्थिर होने से ग्रामीणों को मिली राहत

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : यमुना व चंबल नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी रुकने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय इटावा में साइट इंचार्ज अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यमुना नदी बढ़कर चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर के बिल्कुल करीब 120.88 मीटर तक पहुंच गई थी, जो कि 2 सेंमी घटकर शनिवार को 120.86 मीटर पर लगातार स्थिर होकर बह रही है। फिर भी यमुना के बारे में जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर चंबल नदी के बारे में जल आयोग के सुपरवाइजर मनीष जैन ने बताया कि शुक्रवार रात 1 बजे से 110.00 मीटर पर नदी लगातार बह रही है। अगले कुछ घंटों में भी यही स्तर जारी रहने की संभावना है।

Etawah News : यमुना चम्बल का जलस्तर स्थिर होने से ग्रामीणों को मिली राहत

बता दें बड़े जलस्तर से यमुना के किनारे फसलें एवं पेड़ बाग पूरी तरह से डूब चुके है। ग्रामीणों के चेहरे पर अभी भी चिंता की लकीर बनी हुई है। प्रशासन लगातार बाढ़ राहत चौपालें लगाकर जागरूक करने का काम कर रहा है। ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए है।

शहर से सटे धूमनपुरा गांव के मंदिर सहित यमुना घाट जलमग्न हो गया है। आसपास स्तिथ मंदिरों में लगभग 8 फीट ऊंचाई तक पानी पहुंच गया हैं। यमुना के किनारे स्तिथ खेत खलियानों, फसलें एवं पेड़ बाग जलमग्न हो गए है। जानकारों के मुताबिक पानी अगर हथनी कुंड से नहीं छोड़ा गया तो स्तिथ थोड़े ही दिन में सामान्य होने की आशंका है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स