संवाददाता महेश कुमार
इटावा : यूपी में पीएम मोदी ने आज अन्न उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव के तहत प्रदेश के सभी जिलो में गरीबों को अन्न वितरित किया गया। इस दौरान अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि आज हम पीएम अन्न योजना के साथ जुड़ रहे हैं।

अन्न महोत्सव कार्यक्रम में जनपद इटावा में मेहरा चुंगी के पास उचित दर विक्रेता की राशन दुकान पर आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर डॉ राजशेखर, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी ब्रजेश सिंह आदि अधिकारियो ने वाटर प्रूप बैग में लाभार्थियों को राशन वितरण किया।
अन्न महोत्सव में प्रत्येक उचित दर दुकान पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कम से कम 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए टीवी भी लगाई गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में अन्न महोत्सव का संपादन किया गया। प्रत्येक उचित दर दुकान पर एक-एक कर्मचारी और न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक सेक्टर अधिकारी को लगाया गया।