Etawah News: Udyog Vyapar Mandal welcomes SP Rural Omvir Singh on his farewell
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल,जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल एस.पी.ग्रामीण ओमवीर सिंह के बिजनौर जनपद में स्थानांतरण किये जाने पर विदाई स्वागत फूल- मालाओं, प्रतीक चिन्ह, और पट्टा देकर किया।
एस.पी. ग्रामीण ओमवीर सिंह का कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा। आपने व्यापारी समस्याओं को त्वरित सुना और अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। विदाई समारोह में जिलामंत्री इकरार अहमद,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिलामंत्री गणेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।