Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : रील बनाने में दो चचेरे भाई नदी में डूबे, एक का शव बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 16 July 2023
Etawah News: Two cousins ​​drowned in the river while making reels, one's body recovered

Etawah News: Two cousins ​​drowned in the river while making reels, one's body recovered

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : थाना इकदिल क्षेत्र के गांव माहतुआ में अपनी नानी के तेरहवी संस्कार समारोह में दिल्ली के बदरपुर से आए दो चचेरे भाई इंस्टाग्राम रील बनाते समय हादसे का शिकार हो गये। नदी के पुल पर रील बनाते समय रिहान पुत्र अब्दुल वकील नदी में गिर गया और उसे बचने को चांद पुत्र राजू ने भी छलांग लगा दी। हादसे में दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस ने रिहान के शव को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। दूसरे की तलाश जारी है। दोनों नानी की मौत पर दिल्ली से इटावा पहुंचे थे। दोनों की डूबने की खबर के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बरामद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Etawah News : रील बनाने में दो चचेरे भाई नदी में डूबे, एक का शव बरामद दुसरे की तलाश जारी

जिला अस्पताल के डॉक्टर सौरभ ने बताया इकदिल थाना क्षेत्र से एक मृत अवस्था में किशोर को लाया गया था। जिसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया की सेंगर नदी में दो किशोरों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस गांव के लोगों के जरिए दोनों किशोरों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन में एक किशोर नदी से मृत अवस्था में बरामद हुआ है। लेकिन दूसरे किशोर की अभी कोई सुराग नहीं लग सकी है। पिछले दिनों महातुआ गांव की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद आज उनकी तेहरवी थी। जिसमें दूरदराज के तमाम नजदीकी और परिवारीजन शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे।

Post navigation

Previous: Etawah News : यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर बना 50 गाँवों के लिए खतरा
Next: Prayaagraj News :गोष्ठी एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से भूजल संरक्षण के महत्त्व एवं उपायों के बारे में आम जनमानस को दी गई जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.