Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : वृक्षारोपण जन -जागरूकता के तहत वृक्षों की बारात निकाली, डीएम व एसएसपी ने किया प्रतिभाग

जनवाद टाइम्स इटावा 5 July 2023
Etawah News: Tree plantation under public awareness, a procession of trees was taken out, DM and SSP participated

Etawah News: Tree plantation under public awareness, a procession of trees was taken out, DM and SSP participated

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक वानिकी इटावा के सौजन्य से आयोजित वृक्षों की बारात में संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए वन विभाग के ऑफिस तक बैंड बाजों के साथ वृक्षो की बारात (रैली )निकाली गयी।  इस बारात में  बरगद को दूल्हा बनाया गया एवं शहवाला के रूप में पीपल, पाकड़ को रखा गया।

Etawah News : वृक्षारोपण जन -जागरूकता के तहत वृक्षों की बारात निकाली, डी एम व एस एस पी ने किया प्रतिभाग

इस अवसर पर  जिलाधिकारी ने कहा वृक्षारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं पौधों को लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख अवश्य करें ।उन्होंने आम नागरिक एवं बच्चों से अपील की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं एवं उनको सुरक्षित भी रखें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए बरसात का मौसम सबसे अच्छा समय है, इस समय हम पौधों की अच्छी तरह से देखरेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है, वह हमारे लिए कई तरीके से उपयोगी हैं।

Etawah News : वृक्षारोपण जन -जागरूकता के तहत वृक्षों की बारात निकाली, डी एम व एस एस पी ने किया प्रतिभाग

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा वृक्ष हमें जीवन प्रदान करने बाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,जिसके बगैर मानव जाति का अस्तित्व असंभव है।अगर हम जीवित रहना चाहते हैं,अच्छा जीवन यापन करने चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। वृक्ष ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के अलावा पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए तमाम हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं।

रैली में पान कुमार इंटरनेशनल सहित विभिन्न स्कूलों के सात सैकड़ा से अधिक  स्कूली बच्चों ने भाग भी लिया। तो इसी के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा निदेशक सामाजिक वानिकीय अतुल कांत शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव  सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Advertising Section :

Samagra Classes
Samagra Classes Runs By manoj Sir Etawah
@Unit Of STAR EDUCATION ACADEMY ETAWAh

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Next: Etawah News : फर्जी कागजों पर कार चलाते एक व्यक्ति तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.